कल नवरात्रि का आखिरी दिन, ऐसे करें मां दुर्गा को प्रसन्न

नवरात्रि की नवमी तिथि मां दुर्गा की उपासना के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जाती है। इस वर्ष नवमी तिथि 1 अक्टूबर, बुधवार को पड़ रही है।

Share This Article:

Navratri Navami Upay: नवरात्रि की नवमी तिथि मां दुर्गा की उपासना के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जाती है। इस वर्ष नवमी तिथि 1 अक्टूबर, बुधवार को पड़ रही है। इस दिन मां दुर्गा के नौवें स्वरूप मां सिद्धिदात्री की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मां सिद्धिदात्री की पूजा करने से भक्तों को सिद्धियों की प्राप्ति होती है। उनके जीवन में सुख, शांति तथा समृद्धि आता है।

नवमी के दिन भक्त देवी को प्रसन्न करने के लिए कई तरह के उपाय करते हैं। आइये जानते हैं नवमी पर किए जाने वाले कुछ प्रमुख उपाय के बारे में, जिससे जो मां दुर्गा प्रसन्न हो जाएंगी।

दुर्गा सप्तशती का करें पाठ

नवमी के दिन दुर्गा सप्तशती का संपूर्ण पाठ करना अत्यंत शुभ माना जाता है। यदि संपूर्ण पाठ संभव न हो, तो कवच, कीलक और अर्गला स्तोत्र का पाठ अवश्य करना चाहिए। ऐसा करने से मां दुर्गा की विशेष कृपा प्राप्त होती है।

मां की विशेष पूजा

इस दिन मां को उनका प्रिय पुष्प कमल अर्पित किया जाता है। साथ ही मां दुर्गा के 108 नामों का जाप कर उनका ध्यान किया जाता है। धार्मिक विश्वास है कि ऐसा करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।

कन्या पूजन

नवमी पर कन्या पूजन की परंपरा का विशेष महत्व है। मां दुर्गा के नौ रूपों के प्रतीक रूप में नौ कन्याओं को आमंत्रित कर उन्हें भोजन कराया जाता है। उन्हें उपहार देकर सम्मानपूर्वक विदा किया जाता है। मान्यता है कि इससे मां दुर्गा अत्यंत प्रसन्न होती हैं।

चढ़ाएं लाल चुनरी

इस दिन मां दुर्गा को लाल चुनरी अर्पित करना बहुत शुभ माना जाता है। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और सुख-समृद्धि आती है।

मुख्य द्वार पर दीपक जलाना

नवमी की संध्या को मुख्य द्वार पर घी का दीपक जलाने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और जीवन में सुख, सौभाग्य तथा शांति का वास होता है। घी का दीपक सकारात्मक ऊर्जा को अपनी तरफ आकर्षित करता है।

Pooja Thakur

pt37557@gmail.com

मीडिया की दुनिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय। वर्तमान में Newg India में बतौर कंटेंट राइटर और मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर काम कर रही हूं, जहां हर कहानी को एक नए नजरिए से पेश करने की कोशिश करती हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.