करूर भगदड़: विजय ने लगाया CM स्टालिन पर बदला लेने का आरोप

तमिलनाडु के करूर में हुए भगदड़ के बाद एक्टर से अभिनेता बने विजय ने सीएम स्टालिन पर बड़ा आरोप लगाया है।

Share This Article:

नई दिल्ली। तमिलनाडु के करूर में हुए भगदड़ के बाद एक्टर से अभिनेता बने विजय ने सीएम स्टालिन पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने मंगलवार को कहा कि क्या मुख्यमंत्री स्टालिन मेरे से बदला लेने की कोशिश कर रहे हैं। मैंने कुछ गलत नहीं किया है, अगर बदला लेना हो तो मेरे पास आओ। मैं घर में या ऑफिस में मिलूंगा। मेरी पार्टी के दो पदाधिकारियों को अरेस्ट कर लिया गया है। मैं सीएम स्टालिन से अपील करता हूं कि मेरी पार्टी के पदाधिकारियों को नुकसान न पहुंचाएं।

जल्द सामने आएगी सच्चाई

विजय ने कहा कि सच्चाई जल्द सामने आएगी। मुझे इस घटना पर खेद है। हम राजनीतिक यात्रा पर हैं, मजबूती से आगे बढ़ेंगे। आपको बता दें कि तमिल अभिनेता विजय की पॉलिटिकल पार्टी ने चुनावी रैली की। इसमें भगदड़ मच गई, जिसमें 41 लोग मारे गए। 51 लोग अभी भी ICU में हैं। घटना 27 सितंबर को हुई थी। तमिलनाडु पुलिस ने इस हादसे को लेकर 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। इसमें तमिलगा वेत्री कझगम के जिला सचिव वीपी थिय्यालगन और पदाधिकारी पौनराज शामिल हैं। एक पत्रकार को भी गिरफ्तार किया गया है। अदालत ने इन्हें 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

विजय जिम्मेदार

पुलिस ने FIR में TVK चीफ थलापति विजय को घटना के लिए जिम्मेदार ठहराया है लेकिन केस नहीं किया। TVK के जिला सचिव माथियाझगन, राज्य सचिव बुशी आनंद और राज्य संयुक्त सचिव निर्मल कुमार के खिलाफ BNS की धारा 105, 110, 125(b), 223 और तमिलनाडु सार्वजानिक संपत्ति अधिनियम की धारा 3 के तहत मामला दर्ज कराया गया।

जानबूझकर लेट हुए विजय

FIR के अनुसार, विजय शाम 4:45 बजे करूर जिले की सीमा पर पहुंचे थे लेकिन रैली स्थल पर जान बूझकर देर से आएं। अपने मन से रोड शो निकाला। प्रशासन की तरफ से तय गाइडलाइन्स का पालन नहीं किया। पुलिस अधिकारियों ने माथियाझगन, बुशी आनंद और निर्मल कुमार को चेतावनी दी थी कि ज्यादा भीड़ के कारण स्थिति बेकाबू हो रही है, लेकिन उन्होंने इसे नजरअंदाज कर दिया।

गोला फेंक में रुझदी ने छठा स्वर्ण और विश्व रिकॉर्ड कर दिखाया कमाल

ताकत दिखाना चाहते थे विजय

विजय ने देरी से आयोजनस्थल पर एंट्री की। ऐसा इसलिए किया गया ताकि रैली में भारी भीड़ आए और इसे ताकत के रूप में प्रदर्शित किया जाए। धूप में खड़े होने के कारण कई लोग डिहाइड्रेट होकर गिर पड़े। कई पेड़ों पर चढ़े थे, जिसकी टहनियां टूट कर गिर गई। परिणामस्वरूप भगदड़ मचने से 41 लोगों की जान चली गई।

Pooja Thakur

pt37557@gmail.com

मीडिया की दुनिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय। वर्तमान में Newg India में बतौर कंटेंट राइटर और मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर काम कर रही हूं, जहां हर कहानी को एक नए नजरिए से पेश करने की कोशिश करती हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.