राघव चड्ढा के समर्थन में आई दिशा पटानी की बहन खुशबू

आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा में उप-नेता के पद से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज है। जहां एक ओर पार्टी के भीतर उनके खिलाफ मोर्चा खुला हुआ है, वहीं दूसरी ओर उन्हें बाहरी समर्थन भी मिल रहा है। बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पटानी की बहन खुशबू पटानी ने राघव चड्ढा का खुलकर समर्थन किया है और उन्हें अपनी खुद की राजनीतिक पार्टी बनाने तक की सलाह दे डाली है।

Share This Article:

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा में उप-नेता के पद से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज है। जहां एक ओर पार्टी के भीतर उनके खिलाफ मोर्चा खुला हुआ है, वहीं दूसरी ओर उन्हें बाहरी समर्थन भी मिल रहा है। बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पटानी की बहन खुशबू पटानी ने राघव चड्ढा का खुलकर समर्थन किया है और उन्हें अपनी खुद की राजनीतिक पार्टी बनाने तक की सलाह दे डाली है।

देश को आप जैसे नेताओं की जरूरत

राघव चड्ढा द्वारा सोशल मीडिया पर साझा किए गए वीडियो संदेश के बाद खुशबू पटानी ने अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने चड्ढा की तारीफ करते हुए लिखा, “राघव जी, आप एक पढ़े-लिखे और सुलझे हुए नेता हैं। हमारे देश को आप जैसे नेताओं की बहुत जरूरत है। मुझे यकीन है कि आने वाले समय में आप अपनी एक पार्टी बनाएंगे। हम सब आपके साथ जुड़ना चाहेंगे क्योंकि आप देश के साथ चलना चाहते हैं। जय हिंद।” खुशबू के इस कमेंट ने सोशल मीडिया पर नई बहस छेड़ दी है कि क्या राघव चड्ढा भविष्य में कोई स्वतंत्र राजनीतिक कदम उठा सकते हैं।

अशोक पंडित ने साधा निशाना

हालांकि, हर कोई राघव चड्ढा के रुख से सहमत नजर नहीं आया। फिल्म निर्माता अशोक पंडित ने चड्ढा की आलोचना करते हुए उन्हें पुराने विवादों की याद दिलाई। पंडित ने कहा, “काश आपने तब आवाज उठाई होती जब आपके अन्य सहयोगियों के साथ ऐसा ही हुआ था। जब अन्ना हजारे को दरकिनार किया गया तब आप चुप रहे। जब अरविंद केजरीवाल ‘शीश महल’ बनवा रहे थे, तब भी आप मौन थे। अब आप सहानुभूति की उम्मीद नहीं कर सकते क्योंकि आपने केजरीवाल की गलतियों का समर्थन किया था।”

क्या है पूरा विवाद?

शुक्रवार (3 अप्रैल) को राघव चड्ढा ने एक वीडियो जारी कर पार्टी के फैसले पर सवाल उठाए थे। उन्होंने पूछा कि क्या संसद में जनता के मुद्दे जैसे एयरपोर्ट पर खाने की ऊंची कीमतें, गिग वर्कर्स की समस्याएं और मिडिल क्लास पर टैक्स का बोझ उठाना कोई गुनाह है? उन्होंने आरोप लगाया कि ‘आप’ नेतृत्व ने राज्यसभा सचिवालय से उनके बोलने पर रोक लगाने को कहा है।

दूसरी ओर, आम आदमी पार्टी ने इन आरोपों को खारिज करते हुए इसे एक ‘आंतरिक पुनर्गठन’ की प्रक्रिया बताया है। चड्ढा की जगह अब अशोक मित्तल को राज्यसभा में पार्टी का उप-नेता बनाया गया है। राजनीतिक विश्लेषक चड्ढा की इस घेराबंदी को उनकी पिछली अनुपस्थिति से भी जोड़कर देख रहे हैं, जब अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के समय वह लंदन में अपनी आंखों की सर्जरी करा रहे थे।

DISHA ROJHE

disharojhe007@gmail.com

I am a detail-oriented Content Writer with professional experience in digital and broadcast news media. I have worked with reputed platforms including News18, Live India, and 8PM News, where I contributed as a content writer, crafting engaging, informative, and audience-focused content.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.