डिप्टी सीएम सिन्हा EC के नोटिस का समय से देंगे जवाब 

बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने चुनाव आयोग के नोटिस पर कहा है कि आयोग ने जो नोटिस हमें भेजा है, उसका वह समय से जवाब दे देंगे।

Share This Article:

पटना: बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के डबल एपिक विवाद के बीच पता चला कि डिप्टी सीएम बीजेपी नेता विजय कुमार सिन्हा का दो जगहों पर मतदाता सूची में नाम होने का मामला गरमा गया है। EC ने नोटिस भेजकर उनसे जवाब मांगा है। नोटिस के जवाब को लेकर विजय सिन्हा ने राहुल गांधी, तेजस्वी यादव समेत पूरे विपक्ष को निशाने पर ले लिया है। उन्होंने कहा है कि वे आयोग की नोटिस का समय से जवाब जरूर देंगे। चुनाव आयोग ने विजय सिन्हा से मंगलवार तक स्पष्टीकरण की मांग की है।

पटना में पत्रकारों के सवाल पर डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि चुनाव आयोग का सम्मान करते हैं। यह संवैधानिक संस्था है और जो नोटिस हमें भेजा गया है हम उसका जवाब समय से देंगे। कहा कि हमारा पक्ष साफ है। जवाब देने में कोई दिक्कत नहीं है। वे लोग सोचें जिनके पास कोई जवाब नहीं है। सबको इन संस्थाओं का सम्मान करना चाहिए।

विजय सिन्हा ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हम राहुल गांधी और तेजस्वी यादव जैसे नहीं है कि संवैधानिक संस्था को लेकर कुछ से कुछ बोलते रहेंगे। उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि ये लोग खुद वोट डकैती करना चाह रहे हैं और दूसरों पर वोट चोरी का आरोप लगाते हैं। कहा कि ये लोग अपने परिवार को जैसे भी हो स्थापित करना चाह रहे हैं। इसमें दिक्कत हो रही है तो गुस्से में हैं।

तेजस्वी और राहुल पर हमला

विजय सिन्हा ने कहा कि तेजस्वी यादव और राहुल गांधी परिवारवाद के पोषक हैं। यह लोग क्या बोलेंगे। बिहार में फर्जी मतदाता का नाम कटा है तो इस बात को लेकर यह लोग क्यों इतना आक्रोशित हो रहे हैं यह जनता जान रही है। इसीलिए यह लोग दूसरे को वोट की चोरी करने वाला क्या कहेंगे। उन्होंने कहा कि यह लोग तो खुद वोट की लोग बहाने बनाकर प्रदर्शन करने और सड़क पर उतरने का काम कर रहे हैं। जनता इनकी राजनीति को देख रही है। उनका कहना था कि यह लोग बहाने बनाकर प्रदर्शन करने और सड़क पर उतरने का काम कर रहे हैं। जनता इनकी राजनीति को देख रही है। वोट में सब पता चल जाएगा जब जनता इन्हें पूरी तरह से निकलने का काम करेगी।

तेजस्वी यादव के डबल एपिक पर भी विवाद

हाल ही में बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर भी दो अलग-अलग जगहों की मतदाता सूची में नाम होने का आरोप लगा था। इस मामले को लेकर सियासी माहौल गरमाया हुआ था। जब तेजस्वी यादव पर आरोप लगे, तो विपक्ष ने पलटवार करते हुए यह मुद्दा उठाया कि सत्ता पक्ष के नेताओं के भी दो जगहों पर नाम हैं।

विजय सिन्हा का मामला

इसी आरोप-प्रत्यारोप के बीच यह पता चला कि बिहार के उपमुख्यमंत्री और बीजेपी नेता विजय कुमार सिन्हा का नाम भी दो अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों की मतदाता सूची में दर्ज है।

चुनाव आयोग का हस्तक्षेप

इस मामले पर संज्ञान लेते हुए, चुनाव आयोग (EC) ने विजय सिन्हा को नोटिस भेजकर उनसे स्पष्टीकरण मांगा। जनप्रतिनिधित्व कानून, 1951 के तहत एक व्यक्ति का एक से अधिक जगह मतदाता होना कानूनी रूप से गलत है।

सिन्हा की प्रतिक्रिया

इस नोटिस के जवाब में, विजय सिन्हा ने न केवल अपना बचाव किया, बल्कि विपक्ष पर हमला भी बोला। उन्होंने तेजस्वी यादव और राहुल गांधी का नाम लेते हुए कहा कि वे संवैधानिक संस्थाओं का सम्मान करते हैं और समय पर जवाब देंगे। उन्होंने विपक्ष पर “वोट डकैती” करने की कोशिश का आरोप भी लगाया।

गौरतलब है कि यह खबर बिहार की राजनीति में चल रहे “डबल वोटर” विवाद से जुड़ी है, जो तेजस्वी यादव के मामले से शुरू होकर अब सत्ता पक्ष के नेताओं तक पहुंच गया है और चुनाव आयोग के नोटिस के बाद इस पर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है।

NewG Network

contact@newgindia.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.