बेगुसराय: बेगूसराय जिला न्यायालय में भोजपुरी गायिका व अदाकारा अक्षरा सिंह ने आत्मसमर्पण करते हुए जमानत याचिका दाखिल की। इस पर सुनवाई के बाद अदालत ने उन्हें जमानत देते हुए 10 हजार के मुचलका पर रिहा करने का आदेश दिया। उधर, अक्षरा सिंह के न्यायालय में आते ही काफी फैंस की भीड़ लग गई थी। अक्षरा सिंह की एक झलक पाने के लिए वह बेचैन दिखाई पड़े। इससे सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के बीच उन्होंने कोर्ट में सरेंडर किया।
इससे पहले लोक गायक शिवेश मिश्रा ने अक्षरा सिंह पर आरोप लगाया था कि 24 अक्टूबर 2023 की रात समस्तीपुर जिला के सिंघिया गांव मे आयोजित दो घंटे के एक कार्यक्रम के लिए अक्षरा सिंह को 5.51 लाख रुपया दिया गया था। अक्षरा समय से ढाई घंटे देर से पहुंचीं और महज आधा घंटा गाने के बाद माइक तोड़ते हुए कार्यक्रम छोड़कर चली गईं। इस दौरान शिबेश मिश्रा के काफी अनुरोध करने पर भी वह नहीं रुकी और ना ही राशि लौटाई। इसके बाद शिवेश मिश्रा अक्षरा सिंह और उनके पिता बीपीन सिंह के खिलाफ कोर्ट की शरण लेनी पड़ी।
इस मामले मे अक्षरा सिंह और उनके पिता बीपीन सिंह की तरफ से लगाई गई जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए न्यायालय ने 10 हजार के निजी मुचलके पर रिहा करने का आदेश अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश अष्टम ने स्वीकत किया था। इसी आदेश के तहत अक्षरा सिंह ने आज न्यायिक दंडधिकारी ओमप्रकाश की न्यायालय में संदेह हाजिर हुई। जहां कोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी।
इस संबंध मे अधिवक्ता ब्यूटी कुमारी ने बताया कि शिवेश मिश्रा द्वारा एक मामला दर्ज कराया गया था, जिसमें दो घंटे के बदले आधा घंटा कार्यक्रम करने और माइक तोडऩे का आरोप अक्षरा सिंह और पिता पर लगाया था। इसमें अक्षरा सिंह मंगलवार कोर्ट मे हाजिर हुईं। दूसरी तरफ अक्षरा सिंह के अधिवक्ता सीमा ने बताया कि शिबेश मिश्रा द्वारा लगाये आरोप के मामले अक्षरा सिंह और उनके पिता को जमानत मिल गई थी। इस मामले मे अक्षरा सिंह कोर्ट में पेश होकर बांड पत्र दाखिल किया। इसके बाद कोर्ट ने उन्हें जमानत दी है। सीमा ने बताया कार्यक्रम स्थल की व्यवस्था ठीक नहीं थी जहां मौजूद लोग के द्वारा उनके रुपए लुटाए जा रहे थे जिसके कारण अक्षरा सिंह कार्यक्रम छोड़ कर चली गई थी। उनके पिता की तबियत ठीक नहीं थी इस लिए आज वो हाजिर नहीं हुए।
बेगूसराय जिला न्यायालय के न्यायिक दंडाधिकारी ओम प्रकाश के न्यायालय में परिवाद पत्र संख्या 2006/ 2023 के आरोपी भोजपुरी गायिका अक्षरा सिंह ने न्यायालय में आत्मसमर्पण करते हुए जमानत याचिका दाखिल की। इस पर सुनवाई के बाद न्यायालय ने भोजपुरी गायिका अक्षरा सिंह को जमानत देते हुए 10 हजार के मुचलका पर रिहा करने का आदेश दिया। बता दें कि अक्षरा सिंह के न्यायालय में आते ही काफी लोगों की भीड़ लग गई और लोग अक्षरा सिंह की एक झलक पाने के लिए बेचैन दिखाई पड़े परंतु सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के बीच अक्षरा सिंह ने न्यायालय में सरेंडर किया।



