Amit Shah पुनौराधाम में करेंगे सीता मंदिर का शिलान्यास

Amit Shah 8 अगस्त को सीतामढ़ी में पुनौराधाम स्थित माता सीता के मंदिर का शिलान्यास करेंगे। अयोध्या राम मंदिर मंदिर की ऊंचाई 156 फीट होगी।

Share This Article:

पटना/सीतामढ़ी: केंद्रीय गृहमंत्री Amit Shah 7 अगस्त को बिहार के दो दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं। उनका यह दौरा राजनीतिक और धार्मिक दोनों दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। 7 अगस्त की रात 9:30 बजे वे पटना पहुंचेंगे, जहां रात्रि विश्राम के बाद अगले दिन 8 अगस्त को सीतामढ़ी में पुनौराधाम स्थित माता सीता के मंदिर का शिलान्यास करेंगे।

पुनौराधाम में गृहमंत्री शाह माता सीता के भव्य मंदिर का शिलान्यास और भूमि पूजन करेंगे। इस अवसर पर उनके साथ बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, कई मंत्री, गणमान्य व्यक्ति और साधु-संत भी मौजूद रहेंगे। इस कार्यक्रम को लेकर सीतामढ़ी में व्यापक तैयारियां की जा रही हैं, जिसमें सुरक्षा व्यवस्था और भीड़ प्रबंधन पर विशेष ध्यान दिया गया है।

मंदिर की विशेषताएं और निर्माण
पुनौराधाम में बनने वाले इस मंदिर को अयोध्या के राम मंदिर की तर्ज पर ही बनाया जाएगा। इसकी वास्तु डिजाइन की जिम्मेदारी भी अयोध्या राम मंदिर के वास्तुकार चंद्रकांत सोमपुरा को सौंपी गई है।

बिहार के पर्यटन मंत्री के अनुसार, मंदिर का डिज़ाइन बनकर तैयार है। अयोध्या स्थित राम मंदिर की ऊंचाई 161 फीट है, जबकि पुनौराधाम में बनने वाले सीता मंदिर की ऊंचाई उससे 5 फीट कम यानी 156 फीट होगी। इस मंदिर का निर्माण 36 महीनों में 882 करोड़ रुपये से अधिक के बजट में किया जाएगा। और इसे 36 महीने में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

कार्यक्रम की तैयारियों में जुटा प्रशासन
प्रशासन का कहना है कि यह मंदिर न केवल एक धार्मिक स्थल होगा, बल्कि इसे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के पर्यटन केंद्र के रूप में भी विकसित किया जाएगा। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के लिए धर्मशाला और अन्य आधुनिक सुविधाएं भी बनाई जाएंगी। गृहमंत्री के इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह से तैयारियों में जुट गया है। मंगलवार को बिहार के मुख्य सचिव अमृतलाल मीणा और पुलिस महानिदेशक विनय कुमार ने पुनौराधाम स्थित मां जानकी मंदिर परिसर का निरीक्षण किया। उन्होंने भूमि पूजन स्थल, जनसभा स्थल, हेलीपैड और यातायात मार्गों का बारीकी से जायजा लिया। अधिकारियों को सभी कार्यों को समय पर और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।

पुलिस महानिदेशक ने अधिकारियों को भीड़ नियंत्रण, पार्किंग और यातायात प्रबंधन पर विशेष ध्यान देने के लिए कहा, ताकि आम श्रद्धालुओं को कोई असुविधा न हो। इसके लिए स्पष्ट रूट चार्ट बनाने और पूरे कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए निर्देश दिए गए हैं।

भाजपा कार्यकर्ता दे रहे आमंत्रण
इस बीच, भाजपा के नेता और कार्यकर्ता लोगों को इस शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल होने का न्योता दे रहे हैं। सीतामढ़ी के नगर मंडल भाजपा कार्यकर्ता ‘जय-जय सीताराम चलू पुनौरा धाम’ के जयघोष के साथ घरों और दुकानों में अक्षत वितरण कर रहे हैं, और लोगों को इस ऐतिहासिक पल का हिस्सा बनने के लिए आमंत्रित कर रहे हैं।

यह कार्यक्रम सीतामढ़ी के लिए एक गौरवशाली पल होगा, क्योंकि जिला प्रशासन इस आयोजन को पूरी गरिमा, अनुशासन और सुरक्षा के साथ संपन्न कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

गौरतलब है कि मंदिर को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर का तीर्थस्थल बनाने की योजना है। यहां मंदिर के साथ-साथ धर्मशाला और अन्य धार्मिक पर्यटन सुविधाएं भी विकसित की जाएंगी।

Sakshi Pal

sakshipal8700@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.