बिहार चुनाव में कार्यकर्ताओं की रायशुमारी से तय होगी रणनीति

बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के सरकारी आवास पांच देशरत्न मार्ग पर आज भाजपा जिला कोर कमिटी की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में प्रदेश के जिला कोर कमिटी के सदस्यों ने हिस्सा लिया। बैठक में बिहार चुनाव की तैयारी की व्यापक समीक्षा की गई।

Share This Article:

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव प्रचार धर देने के लिए तैयारियां तेज कर दी है। राज्य के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के आवास 5, देशरत्न मार्ग पर आज भाजपा जिला कोर कमिटी की बैठक बुलाई गई थी। इस बैठक में प्रदेश के जिला कोर कमिटी के सदस्यों ने हिस्सा लिया। बैठक में विस चुनाव की तैयारी की समीक्षा की गई। 

भाजपा के 52 सांगठनात्मक जिले हैं

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने बताया कि भाजपा संगठन वाली पार्टी है। भाजपा के 52 सांगठनात्मक जिले हैं। आज 26 जिलों के कोर कमेटी के सदस्यों की बैठक हो रही है और दूसरे दिन शेष जिलों की बैठक होगी। बैठक में राजनीतिक समीक्षा की गई और क्षेत्रवार स्थिति को समझा गया। इसके अलावा चुनाव की रणनीति तैयार करने को लेकर भी चर्चा हुई। जायसवाल ने कहा क भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है और सभी चीजों में पारदर्शिता रखने के लिए कोर कमिटी में विमर्श किया जा रहा है।

रायशुमारी से तय होगी रणनीत

भाजपा सभी लोगों से राय विमर्श कर चुनाव में आगे बढ़ेगी। इस बैठक में संबंधित जिलों में विपक्ष की रणनीतियों पर भी चर्चा की गई।  डॉ. जायसवाल ने कहा कि बैठक में सभी जिलों के सदस्यों से अलग-अलग चुनावी रणीनीत पर विस्तार से  चर्चा हुई है। इस बैठक में भाजपा बिहार के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल के अलावा बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय, सांसद डॉ. संजय जायसवाल, सांसद एवं बिहार के सह प्रभारी दीपक प्रकाश, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेन्द्र नाथ त्रिपाठी, संगठन महामंत्री भिखू भाई दालसानिया भी उपस्थित रहे और उपस्थित कोर कमिटी के लोगों को चुनावी टिप्स दिए।

Tags :

Sanjay Rai

sanjayrai.dj@gmail.com

संजय राय ने बीते 25 साल के प्रोफेशनल कैरियर में स्वास्थ्य, अपराध, शिक्षा, विकास समेत सभी बीट की कवरेज की है। दिल्ली सरकार, विधानसभा की कार्यवाही, भाजपा, कांग्रेस, आप सरीखे राजनीतिक दलों के साथ सामाजिक-सांस्कृतिक व आंदोलनात्मक गतिविधियों को भी कवर किया है। कई सत्रों में संसद की कार्यवाही पर भी कलम चलाई है। फिलवक्त NewG India में बतौर सीनियर स्पेशल काॅरेस्पोंडेंट अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं।

https://x.com/DjSanjayrai

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.