राजद नेता को मारी गोली, ग्रामीणों का पथराव, आगजनी, पुलिसकर्मी चोटिल

डीएसपी गोपाल कृष्ण ने कहा कि गोली लगने से एक व्यक्ति की मौत की जानकारी मिली थी। जब घटनास्थल पहुंचे तो पता चला कि गोलीबारी नहीं बल्कि मारपीट में एक व्यक्ति जख्मी हुआ है। जमीन विवाद में गोली चली थी।

Share This Article:

नालंदा: बिहार में आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। नालंदा में बदमाशों ने एक स्थानीय नेता को घर से बुलाकर गोली मार दी। घायल हालात उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर है। इस घटना से नाराज ग्रामिणों ने पुलिस पर पथराव किया और एक मोटरसाइकिल में आग लगा दी। पत्थरबाजी में कुछ पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। पुलिस ने ग्रामीणों का समझा बुझाकर शांत कराया। गोली जमीन विवाद में चली थी।
जानकारी के अनुसार, क्षेत्रीय राजद हेमंत कुमार का एकंगरसराय थाना क्षेत्र के रक्शा गांव में दो साल से जमीन के लेकर विवाद चला रहा है। पीडि़त हेमंत कुमार का आरोप है कि जनता दरबार में जाने पर सीओ और पुलिस प्रशासन की मिलीभगत से कोई कार्रवाई नहीं होती। इस कारण बदमाश घर से बुलाकर फायरिंग की। इस गोलीबारी में एक गोली उनके सिर को छूते हुए निकल गई। घटना से नाराज ग्रामिणों ने गांव में जाम लगाया। सूचना मिलने पर घटनास्थल पर पुलिय पहुंची तो ग्रामीणों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। जिसमें कई पुलिसकर्मी चोटिल हुए। भगदड़ में मोटरसाइकिल सवार गिर गया। बाद में बाइक छोड़कर भाग गया तो भीड़ ने उसमें आग लगा दी। बाद में पुलिस ने उग्र भीड़ को शांत कराया।
डीएसपी गोपाल कृष्ण ने कहा कि गोली लगने से एक व्यक्ति की मौत की जानकारी मिली थी। जब घटनास्थल पहुंचे तो पता चला कि गोलीबारी नहीं बल्कि मारपीट में एक व्यक्ति जख्मी हुआ है। जिसका इलाज चल रहा है। ग्रामीण सड़क जामकर हंगामा कर रहे थे। जब उन्हें समझाने का प्रयास किया तो उन्होंने पथराव कर दिया। पुलिस ने लाठी भांजकर उपद्रवियों को खदेड़ा, तब जाकर मामला शांत हुआ। पुलिस केस दर्जकर मामले की जांच कर रही है। गांव में तनाव को देखते हुए ऐहतियातन पुलिस बल की तैनात किया गया है।

Tags :

NewG Network

contact@newgindia.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.