नई दिल्ली: Reality Show Weddings : भारतीय टेलीविजन के रियलिटी शोज में शादियां दर्शकों के लिए हमेशा आकर्षण का केंद्र रही हैं। ये शादियां भले ही टीवी पर धूमधाम से होती हों, लेकिन ज्यादातर मामलों में ये रिश्ते टिक नहीं पाते। हाल ही में, ‘बालिका वधू’ फेम अविका गौर और उनके मंगेतर मिलिंद चंदवानी 30 सितंबर को रियलिटी शो “पति पत्नी और पंगा” पर अपनी शादी का लाइव प्रसारण करेंगे। फैंस अपनी पसंदीदा आनंदी को दुल्हन के अवतार में देखने को बेताब हैं। लेकिन इतिहास बताता है कि रियलिटी शो में हुई शादियां अक्सर असफल रही हैं। आइए, उन जोड़ों पर नजर डालें जिन्होंने टीवी पर सात फेरे लिए, लेकिन केवल एक जोड़ा ही साथ रहा।
राहुल-डिंपी: प्यार से अलगाव तक
साल 2010 में ‘राहुल की दुल्हनियां ले जाएंगे’ में राहुल महाजन और डिंपी गांगुली ने भव्य समारोह में शादी की। लेकिन कुछ महीनों बाद डिंपी ने राहुल पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया और 2015 में दोनों अलग हो गए। राहुल की तीसरी शादी भी टूटी, जबकि डिंपी अब रोहित रॉय के साथ दुबई में खुशहाल जीवन जी रही हैं।
सारा-अली: दो महीने का रिश्ता
‘बिग बॉस 4’ में सारा खान और अली मर्चेंट ने शो के दौरान शादी कर सुर्खियां बटोरीं। लेकिन यह रिश्ता सिर्फ दो महीने चला और दोनों ने अलग होने का ऐलान कर दिया।
राखी-इलेश: टूटी सगाई
‘राखी का स्वयंवर’ में राखी सावंत ने इलेश परुजनवाला को चुना, लेकिन शो खत्म होने के बाद उनकी सगाई टूट गई, और शादी तक बात नहीं पहुंची।
मोनालिसा-विक्रांत: एकमात्र सफल जोड़ी
‘बिग बॉस 10’ में मोनालिसा और विक्रांत सिंह राजपूत ने शादी की, जो रियलिटी शो की एकमात्र सफल शादी है। यह जोड़ा आज भी खुशी से साथ है, और उनकी केमिस्ट्री फैंस को पसंद आती है।
रतन-अभिनव: अधूरी कहानी
‘रतन का रिश्ता’ में रतन राजपूत ने अभिनव शर्मा से सगाई की, लेकिन असमंजस के चलते यह रिश्ता भी टूट गया।



