पीएम मोदी ने बिहार को दी बिजली, रेल, सड़क, आवास की सौगात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य को करीब 13 हजार करोड़ रुपये की लागत वाली रेल, सड़क, बिजली, आवास से जुड़ी विकास परियोजनाओं की सौगात दी।

Share This Article:

गयाजी: बिहार में विधानसभा चुनाव की सरगर्मी के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य को करीब 13 हजार करोड़ रुपये की लागत वाली रेल, सड़क, बिजली, आवास, जलापर्ति और स्वास्थ्य क्षेत्रों से जुड़ी विकास परियोजनाओं की सौगात दी। इन परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन कर पीएम ने बिहार के विकास को नई गति देने का वादा किया, जिसे चुनावी रणनीति के तौर पर भी देखा जा रहा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को ज्ञानस्थली के रूप में चर्चित बिहार के गयाजी के मगध विश्वविद्यालय के मैदान से राज्य की जनता को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार चंद्रगुप्त और चाणक्य की धरती हैद्ध यहां लिया गया संकल्प खाली नहीं जाता। यहीं कारण है कि पहलगाम में आतंकी हमले के बाद मैंने भी आतंकियों को मिट्‌टी में मिलाने का संकल्प इसी धरती से लिया था। आज देश दुनिया देख रही है कि बिहार की धरती से लिया गया वह संकल्प पूरा हो चुका है।

बिहार की धरती से लिया गया संकल्प हो चुका है पूरा

पीएम मोदी ने जोर देकर का आपरेशन सिंदूर ने भारत की रक्षा नीत की नई लकीर खींच दी है। भारत में आतंकवादी भेजकर हमले कराकर कोई बच नहीं सकेगा। आतंकवादी चाहे पाताल में क्यों न छिप जाए, भारत की मिसाइल उन्हें दफन करके रहेगी। पीएम मोदी ने याद दिलाते हुए कहा क उधर से पाकिस्तान हम पर ड्रोन से हमले कर रहा था, मिसाइल दाग रहा था और इधर भारत पाकिस्तान की मिसाइलें को हवा में तिनके की तरह बिखेर रहा था। पाकिस्तान की एक भी मिसाइल भारत को नुकसान नहीं पहुंचा पाई।

इससे पहले प्रधानमंत्री ने गयाजी और दिल्ली के बीच अमृत भारत एक्सप्रेस और वैशाली और कोडरमा के बीच बौद्ध सर्किट ट्रेन को झंडी दिखाकर रवाना किया। गया जी से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए पीएम मोदी ने बक्सर में 600 मेगावाट क्षमता का थर्मल पावर प्लांट्, मुजफ्फरपुर में होमी भाभा कैंसर अस्पताल और अनुसंधान केंद्र, एनएच 31 का बख्तियारपुर से मोकामा क्षेत्र चार लेन पथ नमामि गंगे कार्यक्रम के तहत मुंगेर में  एसटीपी और सीवरेज नेटवर्क योजना, औरंगाबाद, बोधगया और जहानाबाद में जल आपूर्ति परियोजना की सौगात दी।

बेगूसराय में छल लेन सिमिरया पुल का किया उद्घाटन

पीएम मोदी ने बेगू सराय में छह लेन सिमरा पुल का उद्घाटन किया। एनएच 31 पर बना यह पुल 8.15 किलोमीटर लंबा है। यह पटना के मोकामा और बेगूसराय के बीच सीधा संपर्क स्थापित करेगा। यह पुल पहले से मौजूद दो लेन वाले राजेंद्र सेतु के समानांतर बनाया गया है।

पांच लाभार्थियों को प्रतीकात्मक रूप से घरों की चाबी सौंपी

इस दौरान पीएम ने प्रधानमंत्री आवास योजना, ग्रामीण और शहरी के लगभग 16 हजार लाभार्थियों को गृह प्रवेश कराया। इनमें से कुछ लाभार्थियों को प्रधानमंत्री ने प्रतीकात्मक रूप से नए घर की चाबियां सैंपी।

एनडीए सरकार की प्राथमिकता गिनाई

इस मौके पर प्रधानमंत्री ने जनसभा को संबोधित करते हुए विपक्ष पर जमकर निशाना साधा और एनडीए सरकार की प्राथमिकता गिनाई। उन्हेंने राजद और कांग्रेस पर भी निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस और राजद नहीं जानते थे कि पैसों का कभी मोल नहीं समझे। कोई भी परियोजनाएं समय पर पूरी नहीं होती थी। परियोजनाओं को लटकाकर पैसा कमाते थे। उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार ने इस गलत सोच को भी बदल दिया है। अब अगर परियोजनाओं का शिलान्यास होता है तो कोशिश होती है कि इसे समय से पूरा कर लिया जाए। उन्होंने कहा कि बिहार का तेज विकास केंद्र की एनडीए सरकार की बहुत बड़ी प्राथमिकता है। आज बिहार चौतरफा विकास के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि बीते वर्षों में पुरानी समस्याओं के समाधान तलाशे गए हैं और नई प्रगति के रास्ते बनाए गए हैं।

कई बड़ी परियोजनाओं पर चल रहे हैं काम

उन्होंने कांग्रेस के एक मुख्यमंत्री के बयान की चर्चा करते हुए कहा कि आपको याद होगा कि कांग्रेस के एक मुख्यमंत्री ने मंच से कह दिया था कि अपने राज्य में बिहार के लोगों को घुसने नहीं देंगे। इसके बावजूद राजद वाले सोए पड़े थे। बिहार के लोगों से कांग्रेस की इतनी नफरत, कोई भूल नहीं सकता है। एनडीए सरकार अब कांग्रेस और इंडी गठबंधन के नफरती अभियान का जवाब दे रही है। बिहार के लोगों को बिहार में ही रोजगार मिले और सम्मान की जिंदगी मिले, इसी सोच के साथ हम काम कर रहे हैं। बिहार में कई बड़ी परियोजनाओं पर काम चल रहे हैं।

Sanjay Rai

sanjayrai.dj@gmail.com

संजय राय ने बीते 25 साल के प्रोफेशनल कैरियर में स्वास्थ्य, अपराध, शिक्षा, विकास समेत सभी बीट की कवरेज की है। दिल्ली सरकार, विधानसभा की कार्यवाही, भाजपा, कांग्रेस, आप सरीखे राजनीतिक दलों के साथ सामाजिक-सांस्कृतिक व आंदोलनात्मक गतिविधियों को भी कवर किया है। कई सत्रों में संसद की कार्यवाही पर भी कलम चलाई है। फिलवक्त NewG India में बतौर सीनियर स्पेशल काॅरेस्पोंडेंट अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं।

https://x.com/DjSanjayrai

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.