अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस: नर्सों के बीच पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता, बढ़ाया हौसला

अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता मंगलवार को बिना किसी पूर्व सूचना के एलएनजेपी अस्पताल पहुंचीं और उनका उत्साह बढ़ाया। उन्होंने कहा सृष्टि के कण-कण में जब पीड़ा कराह उठती है, तब उस वेदना पर जो शीतल स्पर्श बनकर उतरता है, वही ‘नर्सिंग’ है। यह केवल एक पेशा नहीं, बल्कि त्याग की पराकाष्ठा, करुणा की सजीव अभिव्यक्ति और ईश्वरीय सेवा का मानवीय रूप है। यदि चिकित्सक को रोग का निदान करने वाला मस्तिष्क कहा जाए, तो नर्स उस संपूर्ण चिकित्सा व्यवस्था का धड़कता हुआ हृदय है, जो अपनी निस्वार्थ सेवा, कोमल संवेदना और अटूट धैर्य से मृत्यु के द्वार पर खड़े व्यक्ति में भी जीवन की जिजीविषा जगा देती है।

Share This Article:

नई दिल्ली। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस की पूर्व संध्या पर सोमवार को लोकनायक जयप्रकाश (एलएनजेपी) अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने अस्पताल के अलग-अलग वार्डों में जाकर नर्सिंग स्टाफ से मुलाकात की और उनके निस्वार्थ सेवा भाव की सराहना की।

मुख्यमंत्री ने आत्मीयता के साथ नर्सों से बात

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने बेहद आत्मीयता के साथ नर्सों से बातचीत की। उन्होंने न केवल उनके कार्य अनुभवों को साझा किया, बल्कि प्रतीक स्वरूप उन्हें फूल भेंट कर सम्मानित भी किया। मुख्यमंत्री के इस सरल व्यवहार को देखकर नर्सिंग स्टाफ भावुक हो उठा। कई नर्सों ने मुख्यमंत्री के साथ सेल्फी ली और इसे अपने करियर का सबसे यादगार पल बताते हुए मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया ।

नर्सिंग केवल एक पेशा नहीं, बल्कि मानवता और संवेदनशीलता की पराकाष्ठा है

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इस अवसर पर कहा कि नर्सिंग केवल एक पेशा नहीं, बल्कि मानवता और संवेदनशीलता की पराकाष्ठा है। डॉक्टर यदि उपचार करते हैं तो नर्सें अपनी ममता और देखभाल से मरीज को नया जीवन देती हैं। कठिन परिस्थितियों में आपका धैर्य हम सभी के लिए प्रेरणा है। उन्होंने अस्पताल में कार्यरत विभिन्न राज्यों (केरल, राजस्थान, पंजाब आदि) के नर्सिंग स्टाफ से विशेष तौर पर बात की। उन्होंने कहा कि दिल्ली की विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सेवाओं की सफलता के पीछे देश के कोने-कोने से आए इन जांबाज स्वास्थ्यकर्मियों का महत्वपूर्ण योगदान है।

नर्सिंग इंटर्न्स के स्टाइपेंड में 27 गुना की रिकॉर्ड वृद्धि की

मुख्यमंत्री ने संवाद के दौरान बताया कि दिल्ली सरकार ने 27 साल का लंबा इंतजार खत्म करते हुए नर्सिंग इंटर्न्स के स्टाइपेंड में 27 गुना की रिकॉर्ड वृद्धि की है। उनको मिलने वाली राशि 500 रुपये से बढ़ाकर 13,150 कर दी गई है। इस फैसले से 180 नर्सिंग इंटर्न्स को बड़ी राहत मिली है। इसी क्रम में, स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार के लिए सरकार ने 1,388 नर्सिंग अधिकारियों और 41 पैरामेडिकल स्टाफ को नियुक्ति पत्र भी दिए गए हैं।

नर्सिंग स्टाफ का सम्मान करना सरकार और समाज दोनों की जिम्मेदारी है

मुख्यमंत्री ने उन्हें भरोसा दिलाया कि दिल्ली सरकार स्वास्थ्यकर्मियों के वर्क कल्चर को और बेहतर बनाने और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। मरीजों की सेवा में दिन-रात समर्पित रहने वाले नर्सिंग स्टाफ का सम्मान करना सरकार और समाज दोनों की जिम्मेदारी है। मुख्यमंत्री ने सभी नर्सों को अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य और निरंतर सेवा भावना के लिए उनका हौसला बढ़ाया।

Sanjay Rai

sanjayrai.dj@gmail.com

संजय राय ने बीते 25 साल के प्रोफेशनल कैरियर में स्वास्थ्य, अपराध, शिक्षा, विकास समेत सभी बीट की कवरेज की है। दिल्ली सरकार, विधानसभा की कार्यवाही, भाजपा, कांग्रेस, आप सरीखे राजनीतिक दलों के साथ सामाजिक-सांस्कृतिक व आंदोलनात्मक गतिविधियों को भी कवर किया है। कई सत्रों में संसद की कार्यवाही पर भी कलम चलाई है। फिलवक्त NewG India में बतौर सीनियर स्पेशल काॅरेस्पोंडेंट अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं।

https://x.com/DjSanjayrai

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.