श्रीलंका के इंटरनेशनल फ्लीट रिव्यू 2025 में भारतीय नौसेना की दमदार मौजूदगी

Share This Article:

नई दिल्ली। भारत का पहला स्वदेशी विमानवाहक पोत आईएनएस विक्रांत और स्वदेशी फ्रिगेट आईएनएस उदयगिरी ने कोलंबो में आयोजित इंटरनेशनल फ्लीट रिव्यू 2025 में हिस्सा लेकर भारतीय नौसेना की ताकत और तकनीकी क्षमता का शानदार प्रदर्शन किया। श्रीलंका नौसेना द्वारा आयोजित यह बड़ा अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम 27 से 29 नवंबर तक आयोजित किया गया, जो उसकी 75वीं वर्षगांठ का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इस कार्यक्रम में कई देशों की नौसेनाओं, जहाजों और प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

यह यात्रा खास इसलिए रही क्योंकि यह दोनों भारतीय युद्धपोतों की पहली विदेशी तैनाती है। आईएनएस विक्रांत का यह पहला अंतरराष्ट्रीय फ्लीट रिव्यू है, जिसने हिंद महासागर क्षेत्र में साझेदार नौसेनाओं के साथ भारत के बढ़ते सहयोग और मजबूत उपस्थिति को दर्शाया। यह भारत के उस संकल्प को भी दिखाता है जिसके तहत वह क्षेत्र में शांति, स्थिरता और समुद्री सुरक्षा को बढ़ावा देता है।

आईएनएस उदयगिरी ने बढ़ाया भारत का मान

हाल ही में कमीशन हुआ आईएनएस उदयगिरी भी इस कार्यक्रम में शामिल रहा, जिससे देश की उन्नत स्वदेशी जहाज निर्माण क्षमता और मजबूत नौसैनिक शक्ति का प्रदर्शन हुआ। कोलंबो में ठहराव के दौरान दोनों जहाज कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे, जिनमें औपचारिक फ्लीट रिव्यू, शहर में निकाली जाने वाली परेड, सामुदायिक जुड़ाव कार्यक्रम और पेशेवर नौसैनिक चर्चाएं शामिल हैं।

Sandeep Kumar

sandeepx4a@gmail.com

संदीप कुमार एक अनुभवी वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्हें समाचार जगत में 14 साल से ज्यादा काम किया है। इन्हें गहन शोध, सटीक रिपोर्टिंग और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए जाना जाता है। उन्होंने ETV Bharat, Hyderabad में साढ़े पाँच वर्षों तक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और राष्ट्रीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक कई अहम खबरों को प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत किया। इसके साथ ही उन्होंने Network 10, TOTAL News, MH1 समेत कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अपनी पत्रकारिता का कौशल साबित किया। राजनीति, राष्ट्रीय सुरक्षा, समाज और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों पर पकड़ मजबूत है। इस समय newG india में कार्यरत हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.