बेहतर भीड़ प्रबंधन के लिए बनेगा होल्डिंग एरिया

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने अधिकारियों को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर बन रहे होल्डिंग एरिया को जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए

Share This Article:

नई दिल्ली: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने स्टेशन परिसर में बन रहे होल्डिंग एरिया का जायजा लिया। वहा मौजूद अधिकारियों को होल्डिंग एरिया का काम जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। त्योहारों के दौरान यात्रियों की भीड़ बढ़ने से होने वाली असुवधा को देखते हुए अजमेरी गेट की ओर एक स्थायी होल्डिंग एरिया बन रहा है। होल्डिंग एरिया को तीन कार्य क्षेत्रों में विभाजित रहेगा।

प्री-टिकटिंग एरिया: 1950 वर्ग मीटर – इस जगह पर व्यस्त समय में लगभग 2700 यात्री बैठ सकते हैं।

टिकटिंग एरिया: 2288 वर्ग मीटर: इसमें यात्रियों की सुचारू आवाजाही के लिए 3100 यात्री बैठ सकते हैं।

टिकट-पश्चात क्षेत्र: 1570 वर्ग मीटर: इसमें लगभग 1350 यात्रियों के बैठने की व्यवस्था है, जिससे कतार में लगने, सुरक्षा जांच और सामान की स्कैनिंग के लिए पर्याप्त जगह उपलब्ध है।

सुविधाएं जो उपलब्ध होंगी

• 22 टिकट काउंटर

• 2 शौचालय ब्लॉक

• जन संबोधन प्रणाली

• सूचना के लिए इलेक्ट्रॉनिक डिस्प्ले बोर्ड

• ए आई आधारित निगरानी कैमरे

• सामान स्कैनर

• यात्रियों के मार्गदर्शन के लिए साइनेज

• मेट्रो कनेक्टिविटी से एकीकृत

नई दिल्ली स्टेशन के इय होल्डिंग क्षेत्र का निर्माण कार्य प्रगति पर है। इस होल्डिंग क्षेत्र के निर्माण के दौरान, एटीएम काउंटरों को स्थानांतरित करना, दो इलेक्ट्रिक हाईमास्ट को स्थानांतरित करना, दो मोबाइल टावरों को हटाना, प्रीपेड टैक्सी स्टैंड को स्थानांतरित करना, दिल्ली पुलिस केबिन को स्थानांतरित करना जैसे कई चुनौतीपूर्ण कार्य किए जा रहे हैं।

Navneet Sharan

navneetsharan@gmail.com https://newgindia.com/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.