बीजेपी विधायक हरीश खुराना का AAP पर तीखा हमला, सौरभ भारद्वाज और NGO पर उठाए सवाल

Share This Article:

नई दिल्ली। दिल्ली की सियासत में एक बार फिर आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के विधायक हरीश खुराना ने आम आदमी पार्टी (AAP) और उसके नेताओं पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि दिल्ली में रेखा गुप्ता सरकार के कामकाज को विपक्ष पचा नहीं पा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा लिए जा रहे फैसलों से आम आदमी पार्टी के नेता असहज हैं और इसी वजह से वे लगातार बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं और जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं।

हरीश खुराना ने कहा कि दिल्ली की राजनीति में अब एक नया चेहरा सामने आया है, जो राहुल गांधी की तरह बयानबाजी कर रहा है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज खुद ही “सेल्फ गोल” कर रहे हैं और हर मुद्दे में बीजेपी को दोषी ठहराने की कोशिश कर रहे हैं, जबकि हकीकत कुछ और ही है।

2020 के पुराने मामले को लेकर हो रही राजनीति

बीजेपी विधायक ने कहा कि जिस मामले को लेकर सौरभ भारद्वाज सवाल उठा रहे हैं, वह कोई नया मामला नहीं है, बल्कि साल 2020 से जुड़ा हुआ है। उस समय दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार थी और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल थे। खुराना ने कहा कि उस समय अगर कोई गड़बड़ी हुई थी, तो उसकी जिम्मेदारी भी उसी सरकार की बनती है।

हरीश खुराना

उन्होंने आगे कहा कि जिस एपीजे स्कूल का जिक्र किया जा रहा है, वहां साल 2025 में बच्चों के रोल नंबर रोके गए थे। उस समय भी दिल्ली में आम आदमी पार्टी की ही सरकार थी और मुख्यमंत्री आतिशी थीं। ऐसे में अब इस मामले को लेकर बीजेपी पर आरोप लगाना पूरी तरह से राजनीतिक बयानबाजी है।

बीजेपी सरकार ने बच्चों के हित में बनाया नया कानून – हरीश खुराना

हरीश खुराना ने कहा कि मौजूदा बीजेपी सरकार ने इस तरह की समस्याओं को खत्म करने के लिए ठोस कदम उठाए हैं। उन्होंने बताया कि अब नया कानून बनाया गया है, जिसके तहत किसी भी छात्र का रोल नंबर नहीं रोका जा सकता। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य साफ है कि बच्चों का भविष्य सुरक्षित रहे और उन्हें किसी भी तरह की प्रशासनिक या संस्थागत परेशानी का सामना न करना पड़े।

उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि सरकार द्वारा लाए गए इस नए बिल का विरोध कौन-सी एनजीओ कर रही है और उस एनजीओ का आम आदमी पार्टी से क्या संबंध है।

“जस्टिस फॉर ऑल” NGO और AAP के संबंधों पर सवाल

बीजेपी विधायक ने “जस्टिस फॉर ऑल” नाम की एनजीओ का जिक्र करते हुए कहा कि इस संगठन की भूमिका की जांच होनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि इस एनजीओ का संबंध आम आदमी पार्टी के नेताओं से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है।

खुराना ने कहा कि यह भी जांच का विषय है कि इस एनजीओ को फंडिंग कहां से मिल रही है और इसके पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं। उन्होंने मांग की कि दिल्ली सरकार इस पूरे मामले की पारदर्शी जांच कराए, ताकि सच्चाई जनता के सामने आ सके।

हरीश खुराना ने मैनेजमेंट कोटे के एडमिशन पर भी उठाए सवाल

हरीश खुराना ने आम आदमी पार्टी पर मैनेजमेंट कोटे के तहत बड़े पैमाने पर एडमिशन कराने का आरोप भी लगाया। उन्होंने कहा कि जब दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार थी, तब इस तरह की गड़बड़ियों को रोकने के लिए कोई सख्त कानून क्यों नहीं बनाया गया।

उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता लाने के लिए प्रतिबद्ध है और इसी दिशा में ठोस कदम उठाए जा रहे हैं।

एडमिशन की सूची सार्वजनिक करने की तैयारी

बीजेपी विधायक ने कहा कि जल्द ही रेखा गुप्ता सरकार मैनेजमेंट कोटे से कराए गए सभी एडमिशन की सूची सार्वजनिक करेगी। उन्होंने कहा कि इससे यह साफ हो जाएगा कि किस तरह से एडमिशन प्रक्रिया में अनियमितताएं हुई थीं।

फिलहाल इस पूरे मामले को लेकर दिल्ली की राजनीति में गर्मी बढ़ गई है। बीजेपी और आम आदमी पार्टी के बीच आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला तेज हो गया है। आने वाले दिनों में इस मुद्दे पर और खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है। अब सबकी नजर इस बात पर है कि जांच में क्या सामने आता है और इस राजनीतिक विवाद का क्या परिणाम निकलता है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में विश्व भर के नेताओं, उद्योगपतियों, नवोन्मेषकों, नीति निर्माताओं, शोधकर्ताओं और प्रौद्योगिकी को लेकर उत्‍साही व्‍यक्तियों का स्वागत.……पूरी खबर पढ़ें !

Tags :

Nisha Soni

nishasoninewgindia@gmail.com

निशा सोनी NewG India Media Group से जुड़ी एक पत्रकार हैं और उन्हें मीडिया इंडस्ट्री में डिजिटल और ग्राउंड लेवल जर्नलिज़्म का 3 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है तथा जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय से मास मीडिया में पीजी डिप्लोमा प्राप्त किया है। निशा सोनी को न्यूज़ राइटिंग, रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज़्म का व्यापक अनुभव है। उनकी संचार शैली स्पष्ट, तथ्यपरक और प्रभावशाली मानी जाती है, जिससे वे जमीनी मुद्दों को सटीक रूप से पाठकों तक पहुँचाती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.