पटना के सम्राट होटल में आग, खिड़की से कूदे लोग, पांच घायल

आग की लपटों को दूर से ही देखा जा सकता था। आग लगने की वजह से घबराहट में 3 लोगों ने खिड़की से नीचे कूद पड़े। इस दौरान एक शख्स घायल हो गया है।

Share This Article:

पटना: पटना के मशहूर होटल सम्राट इंटरनेशनल में सोमवार तड़के भीषण आग लग गयी। इससे होटल में अफरा-तफरी मच गई। जान बचाने को कुछ लोगों ने घबराहट में अपने कमरे की खिड़की से नीचे कूद गए। इस दौरान एक शस घायल हो गया है। घटना के समय होटल में करीब 25-30 लोग मौजूद थे। आग इतनी भयावह थी कि लपटों को दूर से ही देखा जा सकता था। फिलहाल आग लगने के कारणों पता नहीं चल सका है।

खिड़की से कूदकर बचाई जान 
जिस समय यह हादसा हुआ उस समय होटल में 25-30 कि संख्या में लोग मौजूद थे। हादसे से घबराकर कुछ लोग जान बचाने के लिए खिड़की से कूद गए। इस दौरान एक व्यक्ति घायल होने कि सुचना है लगभग 5 लोगों को PMCH में भर्ती कराया गया है। 

दमकल कर्मियों ने लोगों सुरक्षित बाहर निकाला 
सूचना मिलते ही दमकल कि गाड़ियां मौके पर होटल पहुंव गई। दमकल कर्मियों ने अंदर फंसे 15 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। इस दौरान 5 लोगों को PMCH में भर्ती कराया गया है। फिलहाल स्थित सामान्य है। 

2 घंटे में आग हुई काबू 
जानकारी के अनुसार, जिस वक्त होटल में आग लगी उस वक्त काफी तेज बारिश हो रही थी। कोतवाली पुलिस कर्मी रात में गश्त कर रहे थे। तभी नजर होटल में लगी आग पर गई। उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी फायर विभाग को दी साथ ही कोतवाली इंस्पेक्टर राजन कुमार को भी सूचना दी। 

डीएसपी कृष्ण मुरारी प्रसाद समेत कई अधिकारी रहे मौजूद
लॉ एंड ऑर्डर डीएसपी कृष्ण मुरारी प्रसाद, जिला अग्निशमन पदाधिकारी मनोज नट, अनुमंडल अग्निशमन पदाधिकारी अजित कुमार, कोतवाली इंस्पेक्टर राजन कुमार, गश्ती पदाधिकारी ज्योति बसु ने खुद रेस्क्यू शुरू कर दिया।

NewG Network

contact@newgindia.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.