FIDE World Cup: चेस मेसी की विदित से टक्कर

भारतीय ग्रैंडमास्टर विदित गुजराती का विश्व शतरंज कप के दूसरे दौर का पहला मैच अर्जेंटीना के 12 वर्षीय सनसनी ओरो फास्टिनो के खिलाफ ड्रॉ पर समाप्त हुआ; अब निर्णायक मुकाबला बुधवार को होगा।

Share This Article:

नई दिल्ली: फिडे विश्व शतरंज कप 2025 में भारत के ग्रैंडमास्टर विदित गुजराती को पहले ही मुकाबले में बड़ा झटका लगा है। मंगलवार को खेले गए दूसरे दौर के पहले मैच में विदित को मात्र 12 साल के अर्जेंटीना के खिलाड़ी ओरो फास्टिनो ने ड्रॉ पर रोक दिया। कम उम्र में असाधारण प्रदर्शन के कारण अर्जेंटीना में ‘शतरंज के मेसी’ (Chess Messi) कहे जाने वाले फास्टिनो ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।

फास्टिनो ने इससे पहले क्रोएशिया के अनुभवी खिलाड़ी एंटे ब्रिकिक को हराकर सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा था। विदित के खिलाफ उन्होंने एक और सधी हुई रणनीति दिखाई। खेल की शुरुआत में फास्टिनो ने बर्लिन डिफेंस विधि अपनाई, जबकि विदित ने मिडिल गेम पर फोकस करने का फैसला किया। मुकाबले के दौरान दोनों खिलाड़ियों ने संतुलन बनाए रखा और कोई बड़ा जोखिम नहीं लिया। अंततः तीन बार एक जैसी स्थिति दोहराए जाने के बाद मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ। यह खेल 28 चालों तक चला।

अब निर्णायक मैच बुधवार को 

इस ड्रॉ के बाद अब विदित गुजराती बुधवार को काले मोहरों से खेलेंगे। अगर यह मुकाबला भी बराबरी पर खत्म हुआ, तो नतीजे के लिए टाई-ब्रेक रैपिड मुकाबले खेले जाएंगे। विदित के लिए यह टूर्नामेंट बेहद अहम है, क्योंकि यह 2026 के कैंडिडेट्स टूर्नामेंट में जगह बनाने का उनका आखिरी मौका है। इस प्रतियोगिता से शीर्ष तीन खिलाड़ी सीधे कैंडिडेट्स में क्वालीफाई करेंगे।

अन्य भारतीयों का प्रदर्शन

दूसरे दौर के अन्य मुकाबलों में आर. प्रगनानंदा (R Praggnanandhaa) को भी जीत नहीं मिल सकी। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के तेमुर कुयबोकारोव के खिलाफ ड्रॉ खेला। वहीं अनुभवी लेवोन अरोनियन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत के युवा ग्रैंडमास्टर अरोनियाक घोष को हराया।

भारत के शीर्ष रेटिंग वाले खिलाड़ी अर्जुन एरिगेसी ने अपने अभियान की विजयी शुरुआत की। उन्होंने बुल्गारिया के मार्टिन पेट्रोव को 37 चालों में मात दी और शानदार आत्मविश्वास दिखाया।

वहीं, दिग्गज भारतीय ग्रैंडमास्टर सूर्य शेखर गांगुली को फ्रांस के खिलाड़ी मैक्सिम वाचियर-लाग्रेव से हार का सामना करना पड़ा। दूसरी ओर, दीप्तयन घोष ने शानदार शुरुआत की और पूर्व विश्व चैंपियनशिप चैलेंजर इयान नेपोमनियाचची को कड़ी टक्कर देते हुए मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त किया।

नजरें अब विदित पर

अब सभी की नजरें विदित गुजराती पर टिकी हैं। अगर वह बुधवार को निर्णायक जीत दर्ज करते हैं, तो वह फिडे वर्ल्ड कप के तीसरे दौर में पहुंच सकते हैं और कैंडिडेट्स टूर्नामेंट की दौड़ में बने रहेंगे। वहीं, 12 वर्षीय ओरो फास्टिनो का प्रदर्शन भी यह दिखाता है कि शतरंज की दुनिया में अगली पीढ़ी कितनी तेजी से उभर रही है।

FIDE वर्ल्ड कप 2025 के बारे में

2002 में मेजबानी के बाद भारत इस वर्ष फिर से गोवा में 30 अक्तूबर से 27 नवंबर तक यह विश्वकप आयोजित कर रहा है। इस टूर्नामेंट में दुनियाभर के 206 से ज्यादा खिलाड़ी उतरे हैं।

शतरंज में भारत का योगदान

भारत ने विश्व के कुछ बड़े शतरंज खिलाड़ी दिये हैं, जिनमें सबसे उल्लेखनीय हैं विश्वनाथन आनंद, जो पाँच बार के विश्व चैंपियन और वर्तमान FIDE के उपाध्यक्ष हैं, जिन्होंने भारत को वैश्विक शतरंज केंद्र के रूप में स्थापित करने में मदद की है।गुकेश डोमाराजू, प्रज्ञानंद आर और अर्जुन एरिगैसी जैसी युवा प्रतिभाओं के उभरने से देश के शतरंज परिदृश्य में एक नया परिवर्तन आया है।

Kuldeep Dwivedi

kuldeepd999@gmail.com

NewG India का अनुभवी चेहरा, 2017 में RGPV से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डिग्री प्राप्त की। सिविल सर्विसेज कोच और लेखक के तौर पर शिक्षाकुल, एग्जामपुर, कॉसमॉस पब्लिकेशन जैसे अनेक संस्थानों में काम करने का अनुभव प्राप्त है। वर्तमान में NewG India में एंकर एवं रिसर्च स्कॉलर के तौर पर कार्य कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.