डीयू का पटेल चेस्ट इंस्टीट्यूट तंबाकू छोड़ने की लड़ाई में बना सहारा

पिछले साल यानी 2024 में क्विटलाइन ने 94,788 लोगों को पंजीकरण किया। हालांकि, फॉलो-अप कॉल्स में लोगों की भागीदारी धीरे-धीरे कम हुई, लेकिन इसके बावजूद 19,253 लोगों ने सफलतापूर्वक तंबाकू छोड़ दिया।

Share This Article:

नई दिल्ली: दिल्ली यूनिवर्सिटी (डीयू) के वल्लभभाई पटेल चेस्ट इंस्टीट्यूट (वीपीसीआई) में तंबाकू की लत छुड़ाने की एक शांत लेकिन बेहद महत्वपूर्ण मुहिम लगातार जारी है। यहां चल रही नेशनल टोबैको क्विटलाइन सर्विस (एनटीक्यूएलएस) रोज देशभर से आने वाली हजारों कॉल्स का जवाब देती है और लोगों को तंबाकू छोड़ने में मदद करती है। पिछले साल यानी 2024 में क्विटलाइन ने 94,788 लोगों को पंजीकरण किया। हालांकि, फॉलो-अप कॉल्स में लोगों की भागीदारी धीरे-धीरे कम हुई, लेकिन इसके बावजूद 19,253 लोगों ने सफलतापूर्वक तंबाकू छोड़ दिया। यह सफलता दर 20 फीसदी से अधिक है, जो बेहद उत्साहजनक है।

कॉल करने वालों में 91 फीसदी पुरुष

काउंसलिंग टीम के मुताबिक ज्यादातर कॉल्स उन लोगों के आते हैं, जो तंबाकू को हानिरहित समझकर शुरू करते हैं, खासकर स्मोकलेस तंबाकू का इस्तेमाल करने वाले। कॉल करने वालों में 91 फीसदी पुरुष और 34 साल से कम उम्र के युवा सबसे ज्यादा हैं। एनटीक्यूएलएस में 100 प्रशिक्षित काउंसलर हैं, जिन्हें मनोविज्ञान और सोशल वर्क की ट्रेनिंग दी गई है। ये काउंसलर लोगों को क्विट डेट तय करवाने से लेकर 1 साल तक लगातार फॉलो-अप करते हैं। सर्विस की सबसे खास बात यह है कि यह प्रोएक्टिव काउंसलिंग पर काम करती है। यानी कॉलर के इंतजार करने की बजाय खुद उन्हें समय-समय पर कॉल किया जाता है। काउंसलर रोज सैकड़ों कॉल्स करते हैं। कभी समझाते हैं, कभी हौसला देते हैं और कभी छोटी-छोटी जीत का जश्न मनाते हैं। हर कॉल यह साबित करता है कि देश में तंबाकू का संकट भले बड़ा हो, लेकिन लोग इसे छोड़ने के लिए पहले से कहीं ज्यादा तैयार हैं।

सेवा शुरू होने के पहले दिन ही 40-50 हजार कॉल आए

वीपीसीआई के निदेशक राज कुमार ने बताया कि सेवा शुरू होने के पहले दिन ही 40-50 हजार कॉल आए थे। मौजूदा समय में दिल्ली सहित देश के चार केंद्र मिलकर रोजाना लगभग 15,000 कॉल हैंडल कर रहे हैं। सर्विस अब 15 भाषाओं में उपलब्ध है। 2018 में स्वास्थ्य मंत्रालय ने इस अभियान को देशभर में फैलाने के लिए बेंगलुरु (निम्हांस), मुंबई (टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल) और गुवाहाटी (रीजनल कैंसर इंस्टिट्यूट) में नए केंद्र खोले। इन सभी केंद्रों ने पटेल चेस्ट इंस्टीट्यूट के मॉडल को अपनाया। अगले चरण में क्विटलाइन एआई-सपोर्टेड काउंसलिंग असिस्टेंट जोड़ने की तैयारी कर रही है, जिससे ज्यादा लोगों तक पहुंचना आसान होगा। डीयू के कुलपति योगेश सिंह ने कहा कि यह सेवा राष्ट्रीय योगदान है। सरकार द्वारा सभी तंबाकू उत्पादों पर क्विटलाइन नंबर छापे जाने से इसकी पहुंच लाखों लोगों तक बढ़ी है।

Sanjay Rai

sanjayrai.dj@gmail.com

संजय राय ने बीते 25 साल के प्रोफेशनल कैरियर में स्वास्थ्य, अपराध, शिक्षा, विकास समेत सभी बीट की कवरेज की है। दिल्ली सरकार, विधानसभा की कार्यवाही, भाजपा, कांग्रेस, आप सरीखे राजनीतिक दलों के साथ सामाजिक-सांस्कृतिक व आंदोलनात्मक गतिविधियों को भी कवर किया है। कई सत्रों में संसद की कार्यवाही पर भी कलम चलाई है। फिलवक्त NewG India में बतौर सीनियर स्पेशल काॅरेस्पोंडेंट अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं।

https://x.com/DjSanjayrai

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.