नई दिल्ली। गणतंत्र दिवस (26 जनवरी) से कुछ दिन पहले, दिल्ली और देश के अन्य बड़े शहरों में संभावित आतंकवादी खतरों को लेकर खुफिया एजेंसियों ने अलर्ट जारी किया है। खुफिया रिपोर्ट के अनुसार, पंजाब स्थित गैंगस्टर विदेशों से संचालित खालिस्तानी और कट्टरपंथी नेटवर्क के लिए “फुट सोल्जर” के रूप में काम कर रहे हैं।
ये अपराधी हरियाणा, दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में सक्रिय हैं और धीरे-धीरे खालिस्तानी आतंकवादी तत्वों से संबंध बना रहे हैं।
सुरक्षा तैयारी के तहत, दिल्ली उत्तर जिले की पुलिस ने संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले इलाकों में कई मॉक ड्रिल्स आयोजित कीं, जिनमें लाल किला, इसबीटी कश्मीरी गेट, चांदनी चौक, खारी बौली, सदर बाजार और मेट्रो स्टेशन शामिल हैं। इन अभ्यासों का मकसद संभावित आतंकवादी घटनाओं के दौरान तत्परता और प्रतिक्रिया समय को परखना था।
पुलिस और एजेंसियों ने आम नागरिकों से सतर्क रहने का आग्रह किया है। इस दौरान करत्व पथ पर करीब 30 झांकियां गणतंत्र दिवस के रंग और भारत की सांस्कृतिक और विकासात्मक उपलब्धियों को दर्शाएंगी।



