नई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) जल्द ही CTET 2026 (फरवरी सत्र) के लिए एडमिट कार्ड जारी करने वाला है। आधिकारिक सूचना के अनुसार, परीक्षा 8 फरवरी, 2026 को ऑफलाइन मोड (Pen-Paper) में आयोजित की जाएगी। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए सफलतापूर्वक पंजीकरण किया है, वे अपना एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in से डाउनलोड कर सकेंगे।
कब आएगा एडमिट कार्ड और सिटी स्लिप?
आमतौर पर, CBSE परीक्षा से 10-12 दिन पहले ‘एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप’ जारी करता है, जिससे उम्मीदवारों को उनके परीक्षा शहर की जानकारी मिल जाती है। वहीं, फाइनल एडमिट कार्ड परीक्षा से 2 से 3 दिन पहले डाउनलोड के लिए उपलब्ध होता है। उम्मीद जताई जा रही है कि एडमिट कार्ड फरवरी के पहले सप्ताह में लाइव हो जाएगा।
CTET एडमिट कार्ड 2026 कैसे डाउनलोड करें?
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर “Download Admit Card: CTET Feb-2026” लिंक पर क्लिक करें।
- अपना एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि (DOB) दर्ज करें।
- सिक्योरिटी पिन भरकर ‘Submit’ बटन पर क्लिक करें।
- आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा, इसे डाउनलोड करें और प्रिंटआउट ले लें।
साथ ले जाना न भूलें ये दस्तावेज
परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड की हार्ड कॉपी के साथ एक वैध फोटो पहचान पत्र (जैसे आधार कार्ड, वोटर आईडी, पैन कार्ड या पासपोर्ट) ले जाना अनिवार्य है। बिना आईडी प्रूफ के प्रवेश वर्जित होगा।



