पटना : बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी तैयारियों को रफ्तार दे दी है। आज सुबह ही बीजेपी ने प्रदेश चुनाव समिति का ऐलान कर दिया। इस समिति में पार्टी के कई दिग्गज नेताओं को जगह दी गई है।
प्रत्याशी चयन की प्रक्रिया होगी तेज
चुनाव समिति की घोषणा के साथ ही यह साफ हो गया है कि बीजेपी अब पूरी तरह से मिशन बिहार में जुट चुकी है। प्रदेश चुनाव समिति में उन चेहरों को शामिल किया गया है, जो संगठन और रणनीति दोनों स्तर पर मजबूत पकड़ रखते हैं। माना जा रहा है कि चुनाव समिति के गठन के बाद अब प्रत्याशी चयन की प्रक्रिया भी तेज हो जाएगी।
राज्य का सियासी माहौल गर्म
बीजेपी की ओर से यह फैसला ऐसे वक्त में आया है जब राज्य की सियासत पहले से ही गरम है। कुछ ही दिन पहले केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को बिहार विधानसभा चुनाव का प्रभारी बनाया गया था और उनके साथ गुजरात बीजेपी अध्यक्ष सी.आर. पाटिल और यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को सह प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई थी।
चुनावी रंग में रंगेगा बिहार
अब चुनाव समिति के ऐलान के साथ पार्टी ने यह संदेश दे दिया है कि दशहरा खत्म होते ही बिहार पूरी तरह चुनावी रंग में रंग जाएगा। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल पहले ही कह चुके हैं कि पार्टी ने सभी सीटों पर उम्मीदवारों की स्क्रीनिंग पूरी कर ली है और जल्द ही प्रत्याशियों के नाम पर अंतिम मुहर लगाई जाएगी। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि चुनाव समिति बनने के बाद बीजेपी अब लगातार रणनीतिक बैठकें करेगी और चुनावी रैलियों व जनसभाओं का सिलसिला भी तेज कर देगी।
बिहार विधानसभा चुनाव-2025 के निमित्त अभियान समिति की घोषणा की जाती है!#NDA4Bihar pic.twitter.com/Y6I4vVMwnd
— BJP Bihar (@BJP4Bihar) September 28, 2025
कसर नहीं छोड़ना चाहती बीजेपी
दशहरा और छठ जैसे बड़े पर्वों के बाद राज्य में चुनावी माहौल अपने चरम पर होगा। कुल मिलाकर, बीजेपी ने स्पष्ट कर दिया है कि वह इस चुनाव में कोई कसर नहीं छोड़ेगी। अब सबकी निगाहें विपक्ष के कदमों पर टिकी हैं कि वे किस तरह से बीजेपी की इस रणनीति का मुकाबला करेंगे।



