बिहार: पहले चरण में 467 नामांकन पत्र रद्द, मढ़ौरा में एनडीए मैदान से बाहर

बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण की स्क्रूटनी में 467 नामांकन रद्द हो गए हैं। चिराग पासवान की LJP (रामविलास) उम्मीदवार सीमा सिंह का पर्चा खारिज होने से मढ़ौरा में NDA को बड़ा झटका लगा है। अब 1976 उम्मीदवार मैदान में हैं। नाम वापसी की अंतिम तिथि 20 अक्तूबर है।

Share This Article:

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए उम्मीदवारों की नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी पूरी हो चुकी है। जिला निर्वाचन अधिकारियों ने विभिन्न जिलों से प्राप्त नामांकनों की जांच के बाद कुल 467 प्रत्याशियों के पर्चे रद्द कर दिए हैं। कुल 121 विधानसभा क्षेत्रों में 6 नवंबर को होने वाले मतदान के लिए अब 1976 नामांकन वैध पाए गए हैं। यह जानकारी भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है।

रद्द हुए नामांकनों में चिराग पासवान की LJP(R) की उम्मीदवार सीमा सिंह का नाम भी शामिल है। सीमा सिंह सारण जिले की मढ़ौरा विधानसभा सीट से एनडीए की ओर से मैदान में उतरी थीं। इसके अलावा, बसपा और जदयू के कई बागी प्रत्याशियों के पर्चे भी तकनीकी खामियों और कागजातों में कमियों के कारण खारिज हो गए हैं।

मढ़ौरा सीट पर एनडीए को झटका

सारण जिले की मढ़ौरा विधानसभा सीट पर एनडीए को सबसे बड़ा झटका लगा है। यहां से LJP(R) की उम्मीदवार और भोजपुरी अभिनेत्री सीमा सिंह का नामांकन रद्द हो गया है। रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा की गई जांच में उनके कागजातों में तकनीकी खामियां पाई गईं, जिसके आधार पर पर्चा अवैध घोषित कर दिया गया। इसके साथ ही मढ़ौरा से चार नामांकन रद्द हुए हैं, जिनमें बसपा के आदित्य कुमार, जदयू के पूर्व नेता अल्ताफ आलम राजू (निर्दलीय) और निर्दलीय विशाल कुमार शामिल हैं। अब इस सीट पर एनडीए का कोई प्रत्याशी मैदान में नहीं है, जिससे बिना लड़े ही हार तय हो गई है। विपक्षी आरजेडी के जितेंद्र राय और जन सुराज पार्टी के नवीन कुमार सिंह उर्फ अभय सिंह के बीच सीधा मुकाबला है।

नाम वापसी की अंतिम तिथि कल

पहले चरण के लिए नाम वापसी की अंतिम तिथि कल (20 अक्टूबर) है। सभी की निगाहें इस पर टिकी हैं कि कौन-कौन प्रत्याशी अंतिम समय में नाम वापस लेते हैं। महागठबंधन (आरजेडी-कांग्रेस आदि) में अभी भी कई सीटों पर उम्मीदवारों को लेकर अंतिम फैसला नहीं हो पाया है, जिससे राजनीतिक हलचल तेज हो गई है।

Sandeep Kumar

sandeepx4a@gmail.com

संदीप कुमार एक अनुभवी वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्हें समाचार जगत में 14 साल से ज्यादा काम किया है। इन्हें गहन शोध, सटीक रिपोर्टिंग और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए जाना जाता है। उन्होंने ETV Bharat, Hyderabad में साढ़े पाँच वर्षों तक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और राष्ट्रीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक कई अहम खबरों को प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत किया। इसके साथ ही उन्होंने Network 10, TOTAL News, MH1 समेत कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अपनी पत्रकारिता का कौशल साबित किया। राजनीति, राष्ट्रीय सुरक्षा, समाज और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों पर पकड़ मजबूत है। इस समय newG india में कार्यरत हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.