हथियार के साथ बनाई रील, युवक पहुंचा हवालात, कट्टा व कारतूस बरामद

बिहार के समस्तीपुर में युवकों का हथियारों के साथ रील बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करना भारी पड़ गया। वीडियो वायरल होते ही पुलिस हरकत में आई और दो लडक़ों को पकड़ लिया। पुलिस का कहना है कि ऐसे मामलों से सख्ती से निपटा जाएगा।

Share This Article:

समस्तीपुर: समस्तीपुर जिला में युवाओं द्वारा अवैध तमंचे के साथ रील बनाकर पोस्ट करने का नया ट्रेंड सामने आया है। इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि दोनों युवक लोकप्रियता पाने के लिए सोशल मीडिया पर रील बनाकर अपलोड किए थे। वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 2 युवकों को गिफ्तार किया है। दोनों के कब्जे से कट्टा और कारतूस बरामद किया है। गिरफ्तार युवकों की पहचान सिंघिया थाना क्षेत्र के बेहट निवासी नंदू राय उर्फ नंदकिशोर राय और मनीष राय के रूप में हुई है। मामले में अविनाश यादव फरार है। छानबीन में पता चला है कि वीडियो चार दिन पुराना है। जिसमें आरोपी युवक अवैध हथियार के साथ अलग-अलग जगहों पर फायरिंग करते नजर आए थे।
प्रभारी डीएसपी रोसड़ा डीएसपी विवेक कुमार शर्मा ने बताया कि वीडियो वायरल होने के बाद एसपी के निर्देश पर एसआईटी टीम का गठन किया गया। जांच के बाद दोनों युवक को बेहट गांव से गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। एक आरोपी अभी फरार है। उसकी तलाश में छापेमारी की जा रही है।
डीएसपी ने बताया कि 18 जुलाई को तीनों युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वायरल वीडियो में गांव के अविनाश यादव नंदू राय और मनीष राय अलग-अलग स्थान पर कट्टा से फायरिंग करते हुए नजर आए थे। जिसके बाद तीनों युवकों के खिलाफ सिंघिया थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

NewG Network

contact@newgindia.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.