WaveX की पहल से मीडिया को मिलेगा सपोर्ट

WaveX ने मीडिया, मनोरंजन और AVGC-XR सेक्टर के स्टार्टअप्स को सहायता देने के लिए सात नए इनक्यूबेशन सेंटर शुरू करने की घोषणा की।

Share This Article:

नई दिल्ली: स्टार्टअप एक्सेलरेटर प्लेटफॉर्म WaveX ने पूरे भारत में सात नए इनक्यूबेशन सेंटर शुरू करने की घोषणा की है। यह घोषणा सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की वेव्स पहल के अंतर्गत की गई है। यह पहली बार है जब AVGC (एनीमेशन, विजुअल इफेक्ट्स, गेमिंग, कॉमिक्स) और XR (एक्सटेंडेड रियलिटी) क्षेत्रों के लिए विशेष रूप से समर्पित एक्सेलरेटर-सह-इनक्यूबेटर कार्यक्रम शुरू किया गया है।

WAVEX के नए सेंटर होंगे इन स्थानों पर

इस बार ये नए इनक्यूबेशन सेंटर भारतीय रचनात्मक प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईसीटी) मुंबई के अलावा बनाए जाने हैं। वेवएक्स के ये नए केंद्र भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) दिल्ली, IIMC जम्मू, IIMC ओडिशा,IIMC केरल,IIMC महाराष्ट्र, भारतीय फिल्म एवं टेलीविजन संस्थान (FTII) पुणे महाराष्ट्र तथा सत्यजीत रे फिल्म और टेलीविजन संस्थान कोलकाता, पश्चिम बंगाल में होंगे।

वैश्विक स्तर पर मिलेंगे काम करने के अवसर

WAVEX के अंतर्गत आने वाले स्टार्टअप्स को विवाटेक (पेरिस) और गेम डेवलपर्स कॉन्फ्रेंस (अमेरिका) जैसे प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रमों में भाग लेने का अवसर भी मिलेंगे। साथ ही, दूरदर्शन, आकाशवाणी, एफटीआईआई, प्रकाशन विभाग और अन्य सरकारी मीडिया इकाइयों के साथ काम करने का मौका भी दिया जाएगा।

स्टार्टअप्स को मिलेंगी ये सुविधाएं

मुंबई स्थित आईआईसीटी की तरह ही नए केंद्रों में स्टार्टअप्स को अच्छे इंफ्रा तक पहुंच मिलेगी। इनमें 8K रेड रैप्टर कैमरा, डॉल्बी एटमॉस युक्त 4K एचडीआर प्रीव्यू थिएटर, वर्चुअल प्रोडक्शन स्टेज, वीआर टेस्टिंग किट, गेमिंग कंसोल और उन्नत एडिटिंग सुविधाएं शामिल हैं।

इसके अलावा, स्टार्टअप्स को को-वर्किंग स्पेस, डिजिटल लैब्स, हाई-स्पीड इंटरनेट, क्लाउड क्रेडिट, सैंडबॉक्स टेस्टिंग, मास्टरक्लास, बूटकैंप और निवेशक संपर्क सत्र जैसी सेवाएं भी उपलब्ध होंगी।

आवेदन प्रक्रिया

स्टार्टअप्स WaveX.wavesbazaar.com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। पहले बैच में प्रत्येक केंद्र पर 15 स्टार्टअप्स का चयन होगा। मासिक शुल्क ₹8,500 + जीएसटी निर्धारित किया गया है। प्राथमिकता मीडिया-मनोरंजन और AVGC-XR क्षेत्र के स्टार्टअप्स को दी जाएगी।

क्या है WAVEX ?

WAVEX, यानी वर्ल्ड ऑडियो विजुअल एंड एंटरटेनमेंट समिट (WAVES) का स्टार्टअप एक्सेलेरेटर। यह एक ऐसा मंच है जो उन उद्यमियों को सपोर्ट करता है, जो फिल्म, म्यूजिक, गेमिंग, एनिमेशन और डिजिटल कंटेंट जैसे क्षेत्रों में नए-नए आइडियाज लेकर आ रहे हैं। मई 2025 में मुंबई में हुए WAVES 2025 समिट के दौरान WAVEX ने ऐसे 30 स्टार्टअप्स को मौका दिया, जिन्हें मेटा, गूगल, अमेजन, नेटफ्लिक्स और NVIDIA जैसे दिग्गजों के सामने अपने आइडियाज पेश करने का मौका मिला।

WAVEX का उद्देश्य

WaveX का उद्देश्य भारत में मीडिया और रचनात्मक तकनीक के क्षेत्र में नवाचार को बढ़ावा देना है। यह स्टार्टअप्स को वैश्विक बाजार तक पहुंच प्रदान करता है। WaveX का लक्ष्य है कि भारत को गेमिंग, ओटीटी, एआई-आधारित कंटेंट निर्माण और इमर्सिव टेक्नोलॉजीज (AR/VR/XR) में वैश्विक अग्रणी बनाया जाए।

Kuldeep Dwivedi

kuldeepd999@gmail.com

NewG India का अनुभवी चेहरा, 2017 में RGPV से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डिग्री प्राप्त की। सिविल सर्विसेज कोच और लेखक के तौर पर शिक्षाकुल, एग्जामपुर, कॉसमॉस पब्लिकेशन जैसे अनेक संस्थानों में काम करने का अनुभव प्राप्त है। वर्तमान में NewG India में एंकर एवं रिसर्च स्कॉलर के तौर पर कार्य कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.