केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 8वें वेतन आयोग के गठन को दी मंजूरी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में 8वें वेतन आयोग के गठन को मंजूरी दे दी है। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने देशवासियों को छठ की शुभकामनाएं दीं और बताया कि सरकार ने 8वें वेतन आयोग पर बड़ा फैसला लिया है।

Share This Article:

नई दिल्ली : केंद्र सरकार ने आठवें वेतन आयोग को मंजूरी दे दी है। उच्च्तम न्यायालय की पूर्व न्यायाधीश रंजना देसाई को आयोग की अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। जबकि प्रोफेसर पुलक घोष सदस्य (अंशकालिक) और आईएएस पंकज जैन को सदस्य-सचिव नियुक्त किया गया है। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को बताया कि आयोग 18 महीने के भीतर अपनी सिफारिशें पेश करेगा। जिसके 1 जनवरी 2026 से लागू होने की संभावना है। आयोग की सिफारिशें रक्षा सेवा कर्मियों और लगभग 69 लाख पेंशनभोगियों सहित लगभग 50 लाख केंद्र सरकार के कर्मचारियों को फायदा होगा।

जस्टिस रंजना प्रकाश देसाई (पूर्व जज, सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया) इसके चेयरपर्सन होंगी। प्रोफेरस पुलक घोस (आईआईएम, बैंगलोर) इसके सदस्य (पार्ट टाइम) होंगे और पंकज जैन (सचिव, पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस) सदस्य सचिव होंगे।

किसानों के लिए भी लिया बड़ा फैसला

केंद्र सरकार ने किसानों को राहत देने के लिए भी बड़ा फैसला लिया। रबी सीजन के लिए फर्टिलाइजर सब्सिडी में बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी गई है। एनपीके फर्टिलाइजर्स के लिए पोषक तत्व आधारित सब्सिडी प्रस्ताव को हरी झंडी मिल गई है। कैबिनेट ने 2025 रबी सीजन के लिए P&K फर्टिलाइजर के लिए 37,952 करोड़ रुपये की सब्सिडी को मंजूरी दी है।

नाइट्रोजन  की कीमत 43.02 रुपये प्रति किलो होगी, फॉसफोरस 47.96 रुपयि प्रति किलो, पोटैश 2.38 रुपये प्रति किलो और सल्फर (Sulphur) 2.87 रुपये प्रति किलो होगी। नए दाम 1 अक्टूबर 2025 से प्रभावी होंगे।

केंद्रीय वेतन आयोगों का गठन समय-समय पर केंद्र सरकार के कर्मचारियों के वेतन ढांचे, सेवा शर्तों और सेवानिवृत्ति लाभों की समीक्षा के लिए किया जाता है। सामान्यतः इनकी अनुशंसाएं हर दस वर्ष में लागू की जाती हैं।

इस परंपरा के अनुसार, 8वें वेतन आयोग की सिफारिशें 1 जनवरी 2026 से प्रभावी होने की संभावना है। सरकार ने जनवरी 2025 में आयोग के गठन की घोषणा की थी ताकि केंद्र सरकार के कर्मचारियों के वेतन और अन्य लाभों में आवश्यक सुधार के लिए सुझाव दिए जा सकें।

Sanjay Rai

sanjayrai.dj@gmail.com

संजय राय ने बीते 25 साल के प्रोफेशनल कैरियर में स्वास्थ्य, अपराध, शिक्षा, विकास समेत सभी बीट की कवरेज की है। दिल्ली सरकार, विधानसभा की कार्यवाही, भाजपा, कांग्रेस, आप सरीखे राजनीतिक दलों के साथ सामाजिक-सांस्कृतिक व आंदोलनात्मक गतिविधियों को भी कवर किया है। कई सत्रों में संसद की कार्यवाही पर भी कलम चलाई है। फिलवक्त NewG India में बतौर सीनियर स्पेशल काॅरेस्पोंडेंट अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं।

https://x.com/DjSanjayrai

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.