नई दिल्ली: अगर आप किसी स्पैम नंबर को अपने फोन में ब्लॉक कर देते हैं, तो वह सिर्फ आपके फोन पर नहीं आएगा। धोखेबाज नया नंबर लेकर दूसरों को फंसाते रहेंगे। लेकिन अगर आप उसी नंबर की शिकायत ट्राई के आधिकारिक डीएनडी ऐप पर करते हैं, तो ट्राई और मोबाइल कंपनियां मिलकर उस नंबर को पूरे देश में हमेशा के लिए बंद कर देती हैं। यही वजह है कि पिछले 12 महीनों में 21 लाख से ज्यादा नंबर और 1 लाख संस्थाएं ब्लैकलिस्ट हो चुकी हैं।
ट्राई डीएनडी ऐप ही असली हथियार
ट्राई ने साफ कहा है कि प्ले स्टोर या ऐप स्टोर से सिर्फ “TRAI DND” ऐप डाउनलोड करें। ऐसे में जब भी स्पैम कॉल या मैसेज आए तो उसे इस ऐप पर फॉरवर्ड करें या स्क्रीनशॉट लेकर शिकायत करें। शिकायत करना 10-15 सेकंड का काम है, लेकिन लाखों लोगों को बचाता है। ट्राई ने दावा किया है कि जितनी ज्यादा शिकायतें आएंगी, उतने ही ज्यादा फर्जी नंबर पकड़े जाएंगे।
ये गलतियां बिल्कुल न करें
अनजान कॉल पर अपना नाम, बैंक डिटेल, OTP न बताए। “आपका लोन पास हो गया”, “लॉटरी लगी है”, “पुलिस केस हो जाएगा” जैसे धमकी वाले कॉल पर घबराएं नहीं, इसे तुरंत काट दें
कोई लिंक क्लिक न करें
- साइबर ठगी होने पर तुरंत 1930 डायल करें या cybercrime.gov.in पर शिकायत करें
- संचार साथी के “चक्षु” पोर्टल पर भी फर्जी नंबर रिपोर्ट करें
- खासकर बुजुर्ग, महिलाएं और नए यूजर रहें सावधान
ट्राई ने कहा कि धोखेबाज अक्सर बुजुर्गों, महिलाओं और नए फोन यूज करने वालों को निशाना बनाते हैं। घर में सबको बताएं, वॉट्सऐप ग्रुप में यह मैसेज आगे भेजें। एक शिकायत से पूरा मोहल्ला सुरक्षित हो सकता है।
- इसको भी पढ़ें: आयुष मंडप बना IITF 2025 का सुपरहिट आकर्षण
ट्राई का वादा: स्पैम को जड़ से खत्म करेंगे
ट्राई दिन-रात निगरानी कर रहा है। नई तकनीक से हर संदिग्ध कॉल-मैसेज को ट्रैक किया जा रहा है। लेकिन जनता की भागीदारी के बिना 100% सफलता नहीं मिल सकती। ट्राई का कहना है, “हम सब मिलकर स्पैम को स्रोत पर ही खत्म कर देंगे। बस एक क्लिक की देर है।” तो आज ही फोन में TRAI DND ऐप डालें और हर स्पैम को रिपोर्ट करें। आपकी एक शिकायत किसी के लाखों रुपये और मानसिक परेशानी बचा सकती है!



