अयोध्या में मां अन्नपूर्णा मंदिर पर फहराई धर्मध्वजा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को अयोध्या पहुंचकर प्रमुख धार्मिक स्थलों पर विधिवत दर्शन-पूजन किया।

Share This Article:

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को अयोध्या पहुंचकर प्रमुख धार्मिक स्थलों पर विधिवत दर्शन-पूजन किया। दोनों नेताओं ने हनुमानगढ़ी में संकट मोचन हनुमान के चरणों में शीश नवाया और इसके बाद श्रीराम जन्मभूमि परिसर पहुंचकर रामलला मंदिर एवं राम दरबार में पूजा-अर्चना की।

हनुमानगढ़ी में पूजा-अर्चना

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह प्रतिष्ठा द्वादशी कार्यक्रम में शामिल होने बुधवार सुबह अयोध्या पहुंचे। महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनका स्वागत किया। इसके बाद दोनों नेता हनुमानगढ़ी पहुंचे, जहां विधिवत पूजन के उपरांत श्रीराम जन्मभूमि परिसर में दर्शन किए गए। यहां रामलला के समक्ष आरती उतारी गई तथा मंदिर की परिक्रमा कर देश और प्रदेश की सुख-समृद्धि व जनकल्याण की कामना की गई।

मां अन्नपूर्णा मंदिर के शिखर पर धर्मध्वजा का आरोहण

दर्शन-पूजन के क्रम में रक्षा मंत्री और मुख्यमंत्री ने मंत्रोच्चार और जय श्रीराम के उद्घोष के बीच मां अन्नपूर्णा मंदिर के शिखर पर विधिवत धर्मध्वजा का आरोहण किया। इस दौरान मंदिर परिसर में भक्ति और आस्था का विशेष वातावरण देखने को मिला।

ये भी पढ़ें-योगी आदित्यनाथ का नववर्ष 2026 संदेश: युवाओं से ‘ज्ञानदान’ का संकल्प, एआई से बनेगा विकसित उत्तर प्रदेश

श्रद्धालुओं का किया अभिवादन

राम दरबार में दर्शन के बाद जब मुख्यमंत्री और रक्षा मंत्री मंदिर परिसर से बाहर निकले तो उपस्थित श्रद्धालुओं ने जय श्रीराम के नारों के साथ उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया और बच्चों को स्नेहपूर्वक आशीर्वाद दिया। पूरे परिसर में धार्मिक उल्लास और उत्साह का माहौल बना रहा।

Pooja Thakur

pt37557@gmail.com

मीडिया की दुनिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय। वर्तमान में Newg India में बतौर कंटेंट राइटर और मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर काम कर रही हूं, जहां हर कहानी को एक नए नजरिए से पेश करने की कोशिश करती हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.