लोकसभा में सुलगा ई-सिगरेट पीने का मामला

लोकसभा के अंदर ई-सिगरेट पीने के कथित मामले में भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने लोकसभा अध्यक्ष आम बिरला को दी औपचारिक शिकायत

Share This Article:

नई दिल्ली: लोकसभा के अंदर ई-सिगरेट पीने के कथित मामले ने संसद में बड़ा विवाद खड़ा कर दिया है। भाजपा सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने इस घटना को बेहद गंभीर बताते हुए लोकसभा अध्यक्ष को औपचारिक शिकायत सौंपी है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के एक सांसद ने सदन के अंदर खुलेआम ई-सिगरेट का उपयोग किया, जो न केवल संसदीय नियमों का उल्लंघन है बल्कि कानूनन अपराध भी है।

यह कृत्य संसदीय गरिमा को ठेस पहुंचाने वाला है

अनुराग ठाकुर के शिकायती पत्र के मुताबिक लोकसभा जैसी पवित्र संस्था, जिसे भारतीय लोकतंत्र का सबसे पवित्र जगह कहा जाता है, में प्रतिबंधित पदार्थ और निषिद्ध उपकरण का उपयोग किसी भी परिस्थिति में स्वीकार्य नहीं हो सकता। यह कृत्य संसदीय गरिमा को ठेस पहुंचाने वाला है और सदन की कार्यवाही की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाता है।

ई-सिगरेट और निकोटिन से जुड़े उत्पादों पर सरकार ने प्रतिबंध लगाया है

शिकायत में उल्लेख किया गया है कि ई-सिगरेट और निकोटिन से जुड़े उत्पादों पर सरकार और संसद ने स्पष्ट रूप से प्रतिबंध लगाया है। ऐसे में सदन के अंदर उनका उपयोग न केवल संसदीय अनुशासन को तोड़ता है, बल्कि देश के युवाओं के लिए गलत संदेश भी देता है। अनुराग ठाकुर ने इसे गंभीर विधिक और नैतिक उल्लंघन बताते हुए तत्काल कार्रवाई की मांग की है।

सदन की उपयुक्त समिति पूरे मामले की कराई जाए जांच

उन्होंने लोकसभा अध्यक्ष से आग्रह किया है कि इस घटना का तत्काल संज्ञान लिया जाए। सदन की उपयुक्त समिति या तंत्र के माध्यम से पूरे मामले की जांच कराई जाए, संबंधित सांसद के खिलाफ नियमों के अनुसार अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू की जाए और ऐसा उदाहरण प्रस्तुत किया जाए जिससे भविष्य में कोई भी सदस्य सदन की मर्यादा का उल्लंघन करने का साहस न कर सके।

सभी की नजरें लोकसभा सचिवालय और अध्यक्ष की ओर

अनुराग ठाकुर ने कहा कि लोकसभा की प्रतिष्ठा की रक्षा करना सदन के हर सदस्य की जिम्मेदारी है और उम्मीद जताई कि अध्यक्ष अपने नेतृत्व में यह सुनिश्चित करेंगे कि नियमों का पालन हर हाल में किया जाए। इस मामले के बाद संसद के गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं और अब सभी की नजरें लोकसभा सचिवालय और अध्यक्ष की ओर हैं कि वे इस आरोप पर आगे क्या कदम उठाते हैं।

Sanjay Rai

sanjayrai.dj@gmail.com

संजय राय ने बीते 25 साल के प्रोफेशनल कैरियर में स्वास्थ्य, अपराध, शिक्षा, विकास समेत सभी बीट की कवरेज की है। दिल्ली सरकार, विधानसभा की कार्यवाही, भाजपा, कांग्रेस, आप सरीखे राजनीतिक दलों के साथ सामाजिक-सांस्कृतिक व आंदोलनात्मक गतिविधियों को भी कवर किया है। कई सत्रों में संसद की कार्यवाही पर भी कलम चलाई है। फिलवक्त NewG India में बतौर सीनियर स्पेशल काॅरेस्पोंडेंट अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं।

https://x.com/DjSanjayrai

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.