केंद्र ने बढ़ाया महंगाई भत्ता, कई फसलों पर बढ़ाई गई MSP

दशहरे से एक दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट बैठक में कई बड़े निर्णय लिए गए। केंद्र सरकार ने दिवाली-दशहरा से पहले केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 3 प्रतिशत बढ़ा दिया है।

Share This Article:

नई दिल्ली: दशहरे से एक दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट बैठक में कई बड़े निर्णय लिए गए। केंद्र सरकार ने दिवाली-दशहरा से पहले केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 3 प्रतिशत बढ़ा दिया है। पहले यह भत्ता 55 फीसदी था जो अब बढ़कर 58% हो गया है। इसका लाभ 49.2 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और 68.7 लाख पेंशनर्स को मिलेगा। इससे 6 महीने पहले भी महंगाई भत्ता 2 प्रतिशत बढ़ाया गया था। इसके अलावा केंद्र सरकार 57 नए केंद्रीय विद्यालय खोलने जा रही है। रबी फसल पर MSP बढ़ाई जाएगी।

MSP में बढ़ोतरी

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि “राष्ट्रीय दलहन मिशन” को मंजूरी देने के साथ ही रबी फसलों की न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) में बढ़ोतरी की गई है। उन्होंने कहा कि सरकार ने किसान-हित को सर्वोपरि मानते हुए संसाधनों व योजनाओं को समग्र रूप से जोड़ने की दिशा बनाई है, जो किसानों के प्रति मोदी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता व संवेदनशीलता को दर्शाता है।

राष्ट्रीय दलहन मिशन को मंजूरी

शिवराज सिंह ने बताया कि देश में दालों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता, पोषण एवं किसानों की आय बढ़ाने के उद्देश्य से “राष्ट्रीय दलहन मिशन” मंजूर किया गया है। मिशन का लक्ष्य वर्ष 2030-31 तक दलहन उत्पादन को 242 लाख टन से 350 लाख टन करने का है। मिशन के तहत 416 जिलों में विशेष उत्पादन एवं वृद्धि कार्यक्रम लागू होंगे। इसमें चावल के परती क्षेत्र, सर्वश्रेष्ठ प्रजनक/आधार/प्रमाणित बीज , इंटरक्रॉपिंग, सिंचाई, मार्केट लिंकेजऔर तकनीकी सहायता को नीति में सम्मिलित किया गया है।

इन दालों पर 100% MSP

दलहनी फसल में तूर, उड़द व मसूर की खरीद एमएसपी पर 100% होगी, जिससे किसानों को उनकी उपज का पूर्ण लाभ मिले। मिशन का 2025-26 में 11,440 करोड़ रु. का बजट है। गेहूं समेत रबी फसलों की एमएसपी में उल्लेखनीय वृद्धि करते हुए लागत पर 109% तक लाभ किसानों को मिलेगा। एमएसपी में सबसे अधिक वृद्धि कुसुम्भ के लिए ₹600 प्रति क्विंटल की गई है, तत्पश्चात मसूर के लिए ₹300 प्रति क्विंटल की गई है। रेपसीड और सरसों, चना, जौ और गेहूं के लिए क्रमशः ₹250 प्रति क्विंटल, ₹225 प्रति क्विंटल, ₹170 प्रति क्विंटल और ₹160 प्रति क्विंटल की वृद्धि की गई है।

दिल्ली को मिलेंगे दो नए आधुनिक बायो-मेडिकल वेस्ट प्लांट

मोदी सरकार में अभूतपूर्व बढ़ोतरी

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मोदी सरकार के कार्यकाल में किसानों की उपज की एमएसपी अभूतपूर्व रूप से कई गुना बढ़ाई गई है। 2014-15 से 2026-27 तक रबी फसलों की एमएसपी की तुलना करने पर गेहूं की एमएसपी 1400 रु. प्रति क्विंटल से बढ़कर 2585 रु. हो गई। जौ की एमएसपी 1100 से बढ़कर 2150 हुई। चना 3100 रुपये से 5875 , मसूर 2950 से 7000 , रापसी/सरसों 3050 रु. से 6200 रु और कुसुम्भ की एमएसपी 3000 रु. से 6540 पहुंच गई है। इस तरह से देखें तो मोदी सरकार के 10 वर्षों में एमएसपी में हर फसल के लिए दोगुना या उससे अधिक की ऐतिहासिक वृद्धि दर्ज की गई है।

Pooja Thakur

pt37557@gmail.com

मीडिया की दुनिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय। वर्तमान में Newg India में बतौर कंटेंट राइटर और मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर काम कर रही हूं, जहां हर कहानी को एक नए नजरिए से पेश करने की कोशिश करती हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.