स्वच्छता जागरूकता के लिए उत्तर रेलवे ने किया नुक्कड़ नाटक का आयोजन

भारतीय रेल द्वारा 1 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक स्वच्छता पखवाड़ा आयोजित किया जा रहा है। इस कड़ी में उत्तर रेलवे ने आज बड़ौदा हाउस के प्रांगण में स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत एक नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया।

Share This Article:

नई दिल्ली: भारतीय रेल द्वारा 1 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक स्वच्छता पखवाड़ा आयोजित किया जा रहा है। इस कड़ी में उत्तर रेलवे ने आज बड़ौदा हाउस के प्रांगण में स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत एक नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया। इस अवसर पर मुख्य कार्मिक अधिकारी (IR) राजीव बाजाज, उप मुख्य कार्मिक अधिकारी (IR) अवधेश कुमार तथा सहायक कार्मिक अधिकारी श्नरदेव कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

नुक्कड़ नाटक का उद्देश्य

नुक्कड़ नाटक में कलाकार अनुप, भरत, रणजीत, परिवेश, अमन, हरीश, हेमंत एवं मीनक्षी ने भाग लिया। नाटक का उद्देश्य लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना तथा कचरे के सही प्रबंधन के महत्व को उजागर करना था। साथ ही आमजन तक यह संदेश पहुंचाना था कि “स्वच्छता केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हर नागरिक का कर्तव्य है। यदि हम सभी घर-घर और कार्यस्थल पर सफाई रखें, कचरे को सही स्थान पर डालें और प्लास्टिक के उपयोग को कम करें, तो देश को स्वच्छ और स्वस्थ बनाया जा सकता है”।

railway

ये भी पढ़ें: सेमीकंडक्टर: आधुनिक तकनीक की धड़कन

लोगों ने की सराहना

इस कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों एवं दर्शकों ने कलाकारों के प्रयास की सराहना की और इसे एक सार्थक पहल बताया। बता दें कि स्वच्छता पखवाड़े के अंतर्गत रेलवे द्वारा विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इसमें स्वच्छ स्टेशन, स्वच्छ रेलगाड़ी, स्वच्छ पटरी, स्वच्छ आहार एवं स्वच्छ पर्यावरण शामिल है। इसका उद्देश्य स्वच्छता को जन आंदोलन बनाना है।

Pooja Thakur

pt37557@gmail.com

मीडिया की दुनिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय। वर्तमान में Newg India में बतौर कंटेंट राइटर और मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर काम कर रही हूं, जहां हर कहानी को एक नए नजरिए से पेश करने की कोशिश करती हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.