इंडिगो संकट पर सुप्रीम कोर्ट का सुनवाई से इनकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को इंडिगो एयरलाइंस की हजारों उड़ानें रद्द होने के मामले में दखल देने की मांग वाली याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया।

Share This Article:

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को इंडिगो एयरलाइंस की हजारों उड़ानें रद्द होने के मामले में दखल देने की मांग वाली याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया। मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली पीठ, जिसमें जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस विपुल एम. पंचोली शामिल थे, ने याचिकाकर्ता को दिल्ली हाईकोर्ट का रुख करने की सलाह दी।

दिल्ली हाईकोर्ट में जाइए

पीठ ने कहा कि इस मामले से जुड़े सभी मुद्दे पहले से ही दिल्ली हाईकोर्ट के समक्ष विचाराधीन हैं। अदालत ने टिप्पणी की कि दिल्ली हाईकोर्ट भी एक संवैधानिक न्यायालय है और यदि वहां याचिकाकर्ता की शिकायत का समाधान नहीं होता है, तो वह सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटा सकता है।

ये भी पढ़ें-भारतीय प्रोफेशनल्स पर असर! H-1B वीजा को लेकर ट्रंप का नया नियम

एक विशेषज्ञ समिति का गठन

सुनवाई के दौरान इंडिगो एयरलाइंस की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता मुकुल रोहतगी ने अदालत को बताया कि नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने उड़ानें रद्द होने और यात्रियों को हुई असुविधाओं की जांच के लिए एक विशेषज्ञ समिति का गठन किया है। अदालत के इस रुख के बाद अब इस मामले की आगे की सुनवाई दिल्ली हाईकोर्ट में होगी।

Pooja Thakur

pt37557@gmail.com

मीडिया की दुनिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय। वर्तमान में Newg India में बतौर कंटेंट राइटर और मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर काम कर रही हूं, जहां हर कहानी को एक नए नजरिए से पेश करने की कोशिश करती हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.