गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने गूगल जेमिनी (Google Gemini) के नए परीक्षा तैयारी फीचर पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए पुरानी यादें ताजा की हैं। जेमिनी ने हाल ही में छात्रों के लिए ‘सैट’ (SAT) के बाद अब JEE मेन (JEE Main) के फुल-लेंथ मॉक टेस्ट पूरी तरह मुफ्त उपलब्ध कराने की घोषणा की है। पिचाई, जो खुद आईआईटी खड़गपुर (IIT Kharagpur) के पूर्व छात्र रहे हैं, ने इस पहल की सराहना की है।
गूगल जेमिनी के आधिकारिक हैंडल ने एक्स (X) पर एक डेमो वीडियो साझा करते हुए इस अपडेट की जानकारी दी। जेमिनी ने लिखा, “पिछले हफ्ते सैट अभ्यास के बाद, अब आप जेमिनी पर बिना किसी शुल्क के पूर्ण लंबाई वाले मॉक जेईई मेन टेस्ट भी दे सकते हैं।”
🇮🇳 Good morning India! A lot of you asked for full-length mock JEE Main tests in @GeminiApp at no cost – done! Good luck on your prep!
— Josh Woodward (@joshwoodward) January 29, 2026
Last week, SAT. This week, JEE.
What other global exams would be most helpful? pic.twitter.com/0qgQFhFJum
पिचाई की प्रतिक्रिया ने बटोरी सुर्खियां
सुंदर पिचाई ने इस पोस्ट को री-शेयर करते हुए लिखा, “काश मैं समय को पीछे मोड़ पाता… (If I could turn back time…) पिछले हफ्ते सैट और इस हफ्ते जेमिनी में बिना किसी शुल्क के जेईई मेन टेस्ट को लेकर उत्साहित हूँ।” पिचाई की यह टिप्पणी तेजी से वायरल हो गई और इसे अब तक 1.2 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है।
If I could turn back time…. excited for SATs last week and JEE Main this week in Gemini at no cost! https://t.co/mSp1Vn88gU
— Sundar Pichai (@sundarpichai) January 29, 2026
छात्रों के लिए ‘वरदान’ बना AI
सोशल मीडिया पर यूजर्स इस कदम को शिक्षा के क्षेत्र में एक बड़ी क्रांति बता रहे हैं।
- कोचिंग माफिया पर प्रहार: एक यूजर ने लिखा, “यह उन छात्रों के लिए गेम चेंजर है जो महंगी कोचिंग का खर्च नहीं उठा सकते।”
- समान अवसर: अन्य यूजर्स का कहना है कि एआई अब तकनीक को केवल उत्पादकता तक सीमित नहीं रख रहा, बल्कि शिक्षा के क्षेत्र में सभी को समान अवसर (Leveling the field) दे रहा है।
भारत पर गूगल का विशेष फोकस
गूगल लैब्स और जेमिनी के उपाध्यक्ष जोश वुडवर्ड ने भी भारतीय छात्रों की मांग को पूरा करने पर खुशी जताई। उन्होंने पूछा, “भारत, सुप्रभात! आप में से कई लोगों ने मुफ्त जेईई मेन टेस्ट की मांग की थी, अब यह उपलब्ध है। आपकी तैयारी के लिए शुभकामनाएँ! अगले वैश्विक एग्जाम कौन से होने चाहिए?”
सुंदर पिचाई का अकादमिक सफर
गौरतलब है कि सुंदर पिचाई ने आईआईटी खड़गपुर से मेटालर्जिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। 2004 में गूगल से जुड़ने के बाद 2015 में वे सीईओ बने। प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं के कठिन दौर से गुजरने के कारण पिचाई इस नई सुविधा के महत्व को बखूबी समझते हैं।



