Rajdhani Express Fire : त्रिवेंद्रम राजधानी ट्रेन में आग से हाहाकार, कई ट्रेनें प्रभावित

त्रिवेंद्रम-हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन (12431) में आग लगने की घटना के बाद रेलवे प्रशासन ने राहत और बहाली का काम तेज कर दिया है. घटना में जले हुए डब्बों को कोटा डिविजन के लूनी रिच्छा स्टेशन के लिए रवाना कर दिया गया है.

Share This Article:

Trivandrum-Delhi Rajdhani Express Fire: त्रिवेंद्रम-हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन (12431) में आग लगने की घटना के बाद रेलवे प्रशासन ने राहत और बहाली का काम तेज कर दिया है. घटना में जले हुए डब्बों को कोटा डिविजन के लूनी रिच्छा स्टेशन के लिए रवाना कर दिया गया है. वहीं ट्रेन में सवार सभी 68 यात्रियों को सुरक्षित रूप से अलग-अलग बोगी में शिफ्ट किया गया. यात्रियों की यात्रा प्रभावित न हो, इसके लिए कोटा स्टेशन पर अतिरिक्त बोगी की व्यवस्था भी की गई.

यात्रियों का सामान झुलसा

घटना में कई पैसेंजरो का सामान जलकर पूरी तरह खाक हो गया. हालांकि राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई. एक महिला यात्री को मामूली चोट आई है, जिसे प्राथमिक उपचार दिया गया.

दिल्ली रूट की 4 से 5 ट्रेनों को रोका गया

रेलवे अधिकारियों के अनुसार मुंबई जाने वाला रेल मार्ग फिर से शुरू कर दिया गया है, जबकि दिल्ली की ओर जाने वाला ट्रैक अभी भी बंद है. इसके चलते दिल्ली रूट की 4 से 5 ट्रेनों को अलग-अलग स्टेशनों पर रोका गया है. रेलवे की तकनीकी टीम मौके पर मरम्मत और जांच कार्य में जुटी हुई है.

कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया था

रविवार सुबह करीब 5:30 बजे लूणी-विक्रमगढ़ के बीच त्रिवेंद्रम-हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस (12431) के थर्ड एसी कोच बी-1 में भयकर आग लग गई और कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया. देखते ही देखते थर्ड एसी और एसएलआर कोच आग की लपटों में घिर गए. दूर तक आसमान में उठती लपटें दिखाई देने लगीं, जिससे इलाके में भी हड़कंप मच गया था. 

दोनों कोच जलकर खाक

आग लगने की सूचना गार्ड ने लोको पायलट को दी. इसके बाद ट्रेन को रुकवाया गया और पैसेंजर्स को बाहर निकाला गया. ट्रेन में मौजूद आरपीएफ स्टाफ व दूसरे लोगों ने तुरंत कोच से पैसेंजर्स की डि-बोर्डिंग शुरू की. करीब 15 मिनट में पूरा कोच खाली कराया गया. फायर बिग्रेड की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. हालांकि दोनों कोच जलकर पूरी तरह खाक हो गया. 

Pooja Thakur

pt37557@gmail.com

मीडिया की दुनिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय। वर्तमान में Newg India में बतौर कंटेंट राइटर और मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर काम कर रही हूं, जहां हर कहानी को एक नए नजरिए से पेश करने की कोशिश करती हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.