राहुल गांधी ने फोड़ा ‘हाइड्रोजन बम’

बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण की 121 सीटों पर मतदान से एक दिन पहले राहुल गांधी ने हाइड्रोजन बम फोड़ दिया है।

Share This Article:

नई दिल्ली: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण की 121 सीटों पर मतदान से एक दिन पहले राहुल गांधी ने हाइड्रोजन बम फोड़ दिया है। उन्होंने दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुनाव आयोग से सीधा सवाल पूछा है। राहुल ने इसे ‘H फाइल्स’ नाम दिया है। उन्होंने हरियाणा चुनाव के पोस्टल और EVM नतीजे पर सवाल खड़े किये।

हरियाणा में वोट चोरी

राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक युवती की तस्वीर दिखाई गई। इस तस्वीर के साथ 22 जगहों पर अलग-अलग नामों से वोट डालने के आरोप लगाए गए। राहुल गांधी ने कहा कि इस युवती ने 22 जगहों पर वोट डाले, कभी सीमा नाम से तो कभी सरस्वती नाम से। राहुल गांधी ने पूछा कि ये ब्राज़ीलियाई महिला हरियाणा की वोटर लिस्ट में क्या कर रही थी? हरियाणा में पांच कैटेगरी में 25 लाख वोट चोरी हुए। उन्होंने कैटेगरी वाइज आंकड़े भी दिए और कहा कि 5 लाख 21 हज़ार से ज़्यादा डुप्लीकेट वोटर पाए गए। हरियाणा में कुल 2 करोड़ वोटर हैं। 25 लाख वोट चोरी होने का मतलब है कि हर आठ में से एक वोटर फ़र्ज़ी था। इसी वजह से कांग्रेस हार गई।

आयोग पर सवाल उठा रहा हूं

राहुल ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का वीडियो फुटेज दिखाया। उन्होंने बताया कि चुनाव के दो दिन बाद, मुख्यमंत्री ने एक बाइट दी थी जिसमें उन्होंने इस व्यवस्था का ज़िक्र किया था। उन्होंने मुस्कुराते हुए पूछा भी था, “ये व्यवस्था क्या है?” बाद के नतीजों में हरियाणा में कांग्रेस की हार हुई।मैं चुनाव आयोग पर सवाल उठा रहा हूं।

ये भी पढ़ें-वोटिंग से पहले जनसुराज प्रत्याशी BJP में शामिल

CCTV फुटेज हटा रहा आयोग

कुछ लोगों की उम्र उनकी तस्वीरों से अलग होती है। मैं आपसे पूछता हूं ,ये लिस्ट क्या है? ये पोलिंग बूथों की लिस्ट है। एक महिला दो पोलिंग बूथों पर 223 बार दिखाई देती है। चुनाव आयोग को बताना होगा कि ये महिला इतनी बार क्यों दिखाई दी। इसीलिए चुनाव आयोग सीसीटीवी फुटेज हटाता है। ब्लर तस्वीरें लगाकर वोट चोरी की गई है।

Pooja Thakur

pt37557@gmail.com

मीडिया की दुनिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय। वर्तमान में Newg India में बतौर कंटेंट राइटर और मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर काम कर रही हूं, जहां हर कहानी को एक नए नजरिए से पेश करने की कोशिश करती हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.