प्रोजेक्ट चीता: चीतों को किया क्वारंटीन, अगले माह आबाद होगा कूनो

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की बोत्सवाना यात्रा में भारत को आठ चीतों की सौगात मिली। राष्ट्रपति ने भारतीय समुदाय से अपील की कि बोत्सवाना के विकास में योगदान दें और भारत से रिश्ते मजबूत करें।

Share This Article:

नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को बोत्सवाना यात्रा के दौरान चीता परियोजना को आठ चीतों की सौगात मिली है। राष्ट्रपति ने भारतीय समुदाय से अपील की, कि बोत्सवाना के विकास में योगदान दें और भारत से रिश्ते मजबूत करें। इस यात्रा के दौरान बोत्सवाना ने भारत को आठ चीते उपहार में दिए, जो प्रोजेक्ट चीता के अगले चरण की शुरुआत है।

मध्यप्रदेश में रखे जाएंगे ये चीते

अफ्रीकी देश बोत्सवाना से उपहार में मिले 8 चीतों को फिलहाल दक्षिणी बोत्सवाना के मोकोलोड़ी नेचर रिजर्व में क्वारंटीन किया गया है। इनमें 2 नर और 6 मादा हैं, और क्वारंटीन पूरी होने के बाद ये दिसंबर या जनवरी में भारत लाए जाएंगे। इनके आने से कूनो में चीतों की संख्या 32 हो जाएगी, और कुछ चीतों को बाद में गांधीसागर अभयारण्य शिफ्ट करने पर फैसला होगा।

उप-राष्ट्रपति नदाबा नकोसिनाथी गाओलाथे से की मुलाकात

बोत्सवाना के नेताओं से मुलाकात यात्रा के दौरान बोत्सवाना के उप-राष्ट्रपति नदाबा नकोसिनाथी गाओलाथे और अंतरराष्ट्रीय संबंध मंत्री डॉ. फेन्यो बुटाले ने राष्ट्रपति मुर्मू से अलग-अलग मुलाकात की। इन बैठकों में दोनों देशों के रिश्तों को और मजबूत करने पर चर्चा हुई। व्यापार, शिक्षा, स्वास्थ्य, डिजिटल तकनीक, कृषि और नवीकरणीय ऊर्जा जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने का फैसला लिया गया। यह सहयोग भारत और बोत्सवाना के बीच विश्वास और साझा लोकतांत्रिक मूल्यों पर आधारित है।

OCI योजना और प्रवासी भारतीय दिवस जैसी पहलों का लाभ उठाने की, की अपील

नई दिल्ली लौटने से पहले राष्ट्रपति मुर्मू ने गाबोरोने में भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित किया। यह कार्यक्रम बोत्सवाना में भारत के उच्चायुक्त ने आयोजित किया था। उन्होंने भारतीय समुदाय से बोत्सवाना के विकास में योगदान देने और भारत से रिश्ते मजबूत करने की अपील की। भारत के साथ जुड़ाव बढ़ाएं राष्ट्रपति मुर्मू ने भारतीय समुदाय को ओसीआई योजना और प्रवासी भारतीय दिवस जैसी पहलों का लाभ उठाने को कहा।

Kuldeep Dwivedi

kuldeepd999@gmail.com

NewG India का अनुभवी चेहरा, 2017 में RGPV से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डिग्री प्राप्त की। सिविल सर्विसेज कोच और लेखक के तौर पर शिक्षाकुल, एग्जामपुर, कॉसमॉस पब्लिकेशन जैसे अनेक संस्थानों में काम करने का अनुभव प्राप्त है। वर्तमान में NewG India में एंकर एवं रिसर्च स्कॉलर के तौर पर कार्य कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.