प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 75वां जन्मदिन, देश दुनिया से मिलीं बधाइयां

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 75वां जन्मदिन पूरे देश में सेवा और जनकल्याण कार्यक्रमों के साथ मनाया जा रहा है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, वैश्विक नेताओं और विपक्ष के नेताओं ने दी शुभकामनाएं।

Share This Article:

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 75 वर्ष के हो गए हैं। इस अवसर पर पूरे देश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और उनके समर्थकों द्वारा विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी प्रमुख शरद पवार, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शत्रुघन सिन्हा समेत कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय नेताओं ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी पीएम मोदी के लिए बधाइयों का सिलसिला जारी है।

विपक्ष से भी शुभकामनाएं

कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बधाई दी। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर लिखा— ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं।’

दिल्ली में विशेष आयोजन

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर राजधानी दिल्ली में भी कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सेवा पखवाड़ा के तहत कर्तव्य पथ पर आयोजित रक्तदान शिविर में हिस्सा लिया और स्वयं रक्तदान किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा, ‘रक्तदान केवल जीवनदान नहीं, बल्कि मानवीय संवेदना और सामाजिक उत्तरदायित्व का सर्वोच्च प्रतीक है।

दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने रक्तदान किया. (Photo- NewG India)

लखनऊ में सीएम योगी ने किया सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम का शुभारंभ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 17 सितंबर 2025 को लखनऊ के हजरतगंज स्थित जीपीओ पार्क में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन पर शुरू हुए सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम का शुभारंभ किया। यह सेवा पखवाड़ा 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलेगा, जिसमें रक्तदान, स्वच्छता अभियान, पौधारोपण और समाजसेवा से जुड़े कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

सीएम योगी ने किया सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम का शुभारंभ (Photo- NewG india)

भाजपा का मेगा प्लान

भाजपा ने प्रधानमंत्री के जन्मदिन को भव्य रूप से मनाने के लिए 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक विशेष कार्यक्रमों का मेगा प्लान तैयार किया है। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक रक्तदान शिविर, स्वच्छता अभियान, पौधारोपण, सेवा कार्य और विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन कर रहे हैं।

सेवा और जनकल्याण की परंपरा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन हर वर्ष सेवा और जनकल्याण कार्यक्रमों के माध्यम से मनाया जाता है। इस बार उनके 75वें जन्मदिन को और भी विशेष बनाने के लिए केंद्र और राज्य स्तर पर बड़े पैमाने पर आयोजन किए जा रहे हैं। भाजपा का उद्देश्य इस अवसर को “सेवा पर्व” के रूप में स्थापित करना है, ताकि समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा और कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंच सके।

Sandeep Kumar

sandeepx4a@gmail.com

संदीप कुमार एक अनुभवी वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्हें समाचार जगत में 14 साल से ज्यादा काम किया है। इन्हें गहन शोध, सटीक रिपोर्टिंग और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए जाना जाता है। उन्होंने ETV Bharat, Hyderabad में साढ़े पाँच वर्षों तक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और राष्ट्रीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक कई अहम खबरों को प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत किया। इसके साथ ही उन्होंने Network 10, TOTAL News, MH1 समेत कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अपनी पत्रकारिता का कौशल साबित किया। राजनीति, राष्ट्रीय सुरक्षा, समाज और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों पर पकड़ मजबूत है। इस समय newG india में कार्यरत हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.