Ukraine का रूस पर हमला, अमेरिका ने बढ़ाया सैन्य सहयोग

रूस-यूक्रेन युद्ध फिर तेज हो गया है। रूस ने जपोरिजिया समेत कई शहरों पर भीषण हमले किए, जबकि यूक्रेन ने जवाबी कार्रवाई में रूसी तेल रिफाइनरी को निशाना बनाया।

Share This Article:

नई दिल्ली: मंगलवार को रूस की सेना ने यूक्रेन (Russia-Ukraine War) के जपोरिजिया शहर पर बड़े पैमाने पर हमला (Zaporizhzhia Attack) किया। इस दौरान 100 से अधिक ड्रोन और करीब 150 ग्लाइड बम दागे गए। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की (Volodymyr Zelenskyy) ने बताया कि अन्य शहर भी हमलों की चपेट में आए। इन हमलों में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि चार बच्चों समेत 20 लोग घायल हुए। कई स्थानों पर आग भी भड़क उठी।

यूरोपीय वायु रक्षा प्रणाली की मांग

जेलेंस्की ने यूरोपीय नेताओं से अपील करते हुए कहा कि रूस की लगातार बमबारी को रोकने के लिए बहुस्तरीय एयर डिफेंस सिस्टम (European Air Defense) बेहद जरूरी है। उनके मुताबिक, केवल पिछले दो हफ्तों में रूस ने 3,500 से अधिक ड्रोन, 2,500 ग्लाइड बम और लगभग 200 मिसाइलें दागी हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक रूस को भारी आर्थिक नुकसान नहीं होगा, तब तक वह युद्ध समाप्त करने के लिए कूटनीतिक रास्ता नहीं अपनाएगा।

रूसी ग्लाइड बम से बढ़ी चुनौती

गौरतलब है कि रूसी सेना ग्लाइड बमों को ऊंचाई से लड़ाकू विमानों से गिराती है, जिनका प्रभावी जवाब यूक्रेन के पास नहीं है। क्षेत्रीय प्रमुख इवान फेडोरोव ने जानकारी दी कि रूसी सेना ने मल्टीपल रॉकेट लांच सिस्टम से भी हमले किए, जिनसे 20 से अधिक इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं।

यूक्रेन का जवाबी हमला

जवाबी कार्रवाई में यूक्रेनी सेना ने पश्चिमी रूस के सारातोव क्षेत्र में स्थित एक तेल रिफाइनरी पर रात में हमला किया। वहीं, यूक्रेन के सैन्य प्रमुख ओलेक्सांद्र सि‌र्स्की ने दो वरिष्ठ अधिकारियों को हटाने का आदेश दिया है। इनमें 17वीं और 20वीं सेना कोर के प्रमुख शामिल हैं। यह कदम हाल के दिनों में कई गांवों पर रूस के कब्जे के बाद उठाया गया।

ट्रंप का बयान और अमेरिकी मदद

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने कहा कि युद्ध खत्म करने के लिए जेलेंस्की को किसी न किसी स्तर पर समझौता करना होगा। हालांकि उन्होंने साफ नहीं किया कि उनका संकेत किस ओर है। ट्रंप ने यह भी कहा कि यूरोप को रूस से तेल की खरीद बंद करनी चाहिए।

इसी बीच, ट्रंप प्रशासन ने यूक्रेन के लिए अमेरिकी हथियार सहायता के पहले पैकेज को मंजूरी दे दी है। इस नई व्यवस्था के तहत सहयोगी देशों के वित्तीय सहयोग से अमेरिकी भंडार से हथियार भेजे जाएंगे। फिलहाल 50 करोड़ डॉलर की कीमत वाले दो शिपमेंट को मंजूरी मिली है।

रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध लगातार नए चरण में प्रवेश कर रहा है। एक ओर जहां रूस हमलों की तीव्रता बढ़ा रहा है, वहीं यूक्रेन पश्चिमी सहयोगियों से रक्षा और हथियारों के लिए मदद की गुहार लगा रहा है। इस बीच अमेरिका और यूरोपीय देशों की भूमिका निर्णायक मानी जा रही है।

Usha Mehta

ushamehta0013@gmail.com

NewG India का सबसे युवा चेहरा, दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की। ग्रेजुएशन के बाद IGNOU और ABP न्यूज़ नेटवर्क जैसे संस्थानों में इंटर्नशिप की। सोशल और कॉमर्स विषयों की गहरी समझ हैं कलम के साथ आवाज में भी धार हैं। NewG India में बतौर कंटेंट डेवलपर व एंकर अपनी जिम्मेदारी उषा मेहता बखूबी निभा रही हैं ।

https://newgindia.com/author/usha/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.