जकार्ता में पीएम मोदी का भव्य स्वागत, आज राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो के साथ होगी अहम द्विपक्षीय बैठक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने तीन देशों के दौरे के पहले चरण में इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता पहुंच गए हैं।

Share This Article:

जकार्ता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने तीन देशों के दौरे के पहले चरण में इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता पहुंच गए हैं। यहां उनका गर्मजोशी और पूरे औपचारिक सम्मान के साथ स्वागत किया गया। इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो स्वयं एयरपोर्ट पहुंचे और प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत किया। सेरेमोनियल रिसेप्शन के दौरान राष्ट्रपति ने पीएम मोदी को गले लगाकर उनका अभिवादन किया। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी ने इंडोनेशिया के वरिष्ठ अधिकारियों और मंत्रियों से मुलाकात की तथा राष्ट्रपति भवन इस्ताना मर्डेका में विजिटर बुक पर हस्ताक्षर भी किए।

सोशल मीडिया पर साझा किया स्वागत का वीडियो

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर स्वागत समारोह का वीडियो साझा करते हुए लिखा, “कल शाम जकार्ता में हुए विशेष स्वागत की झलकियां। आज राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो के साथ सार्थक बातचीत का इंतजार है।” उन्होंने राष्ट्रपति प्रबोवो के एयरपोर्ट पर स्वयं पहुंचकर स्वागत करने के भाव की सराहना करते हुए इसे दोनों देशों के बीच आत्मीय संबंधों का प्रतीक बताया।

स्कूली बच्चों ने किया गर्मजोशी से स्वागत

दौरे के दूसरे दिन स्कूली बच्चों ने भारत और इंडोनेशिया के राष्ट्रीय ध्वज लहराकर प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत किया। पीएम मोदी ने भी हाथ हिलाकर बच्चों का अभिवादन स्वीकार किया। सेरेमोनियल रिसेप्शन के दौरान दोनों नेताओं के बीच गर्मजोशी देखने को मिली, जिसने भारत और इंडोनेशिया के मजबूत रिश्तों की झलक पेश की।

द्विपक्षीय बैठक में इन मुद्दों पर होगी चर्चा

मंगलवार को प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो के बीच होने वाली द्विपक्षीय बैठक में भारत-इंडोनेशिया की व्यापक रणनीतिक साझेदारी को नई गति देने पर जोर रहेगा। बैठक में क्रिटिकल मिनरल्स, रक्षा एवं समुद्री सुरक्षा, डिजिटल इकोनॉमी और खाद्य सुरक्षा जैसे अहम क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर विस्तार से चर्चा होने की संभावना है।

भारत-इंडोनेशिया संबंधों के लिए अहम दौरा

प्रधानमंत्री मोदी की यह इंडोनेशिया की चौथी यात्रा है। हालांकि, वर्ष 2018 में भारत और इंडोनेशिया के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी स्थापित होने के बाद यह उनकी पहली द्विपक्षीय यात्रा है। ऐसे में इस दौरे को दोनों देशों के संबंधों को नई मजबूती देने और विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग को विस्तार देने की दिशा में बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Shivangi Shukla

Shivangi.shukla95512@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.