नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 127वें एपिसोड की शुरुआत देशवासियों को छठ महापर्व की शुभकामनाएं देने के साथ की। उन्होंने छठ को संस्कृति, प्रकृति और समाज की गहरी एकता का प्रतिबिंब बताया और लोगों से अपने आसपास छठ पूजा को देखने का आग्रह किया। पीएम मोदी ने कहा कि छठ के घाटों पर समाज का हर वर्ग एक साथ खड़ा होता है, जो भारत की सामाजिक एकता का सबसे सुंदर उदाहरण है।
छठ महापर्व संस्कृति, प्रकृति और सामाजिक एकता का प्रतिबिंब है। मेरा आग्रह है कि आप देश-दुनिया में कहीं भी हों, अवसर मिले तो छठ के उत्सव में शामिल होकर इसके अनूठे अनुभव का आनंद जरूर लें।#MannKiBaat pic.twitter.com/ddF53sSW56
— Narendra Modi (@narendramodi) October 26, 2025
‘मन की बात’ की बड़ी बातें:-
मैंग्रोव संरक्षण में गुजरात का प्रयास:
- प्रधानमंत्री ने गुजरात के वन विभाग द्वारा मैंग्रोव (Mangrove) के महत्व को समझते हुए चलाई गई विशेष मुहिम की सराहना की।
- बताया कि पांच साल पहले अहमदाबाद के पास धोलेरा में मैंग्रोव लगाने का काम शुरू हुआ था, और आज यह साढ़े तीन हजार हेक्टेयर में फैल चुका है।
छत्तीसगढ़ के अम्बिकापुर में प्लास्टिक कचरे को साफ करने की अनोखी पहल हो या फिर बेंगलुरु में कुओं और झीलों को नया जीवन देने का अभियान, ये इस बात के प्रेरक उदाहरण हैं कि यदि ठान लें तो कोई भी बदलाव मुश्किल नहीं है।#MannKiBaat pic.twitter.com/D13m9vRI5i
— Narendra Modi (@narendramodi) October 26, 2025
भारतीय नस्ल के कुत्तों को अपनाने पर जोर:
- पीएम मोदी ने सुरक्षा बलों और देशवासियों से भारतीय नस्ल के ‘श्वान’ (Dogs) को अपनाने का आग्रह दोहराया।
- उन्होंने कहा कि ये कुत्ते हमारे परिवेश और परिस्थितियों के अनुरूप ज्यादा आसानी से ढल जाते हैं।
- बताया कि BSF और CRPF ने अपने दस्तों में भारतीय नस्ल के डॉग्ज़ की संख्या बढ़ाई है।
सरदार पटेल की जयंती और ‘Run For Unity’:
- प्रधानमंत्री ने सरदार पटेल को आधुनिक काल में राष्ट्र की सबसे महान विभूतियों में से एक बताया, जिनके व्यक्तित्व में अनेक गुण समाहित थे।
- उन्होंने लोगों से 31 अक्टूबर को सरदार साहब की जयंती पर देशभर में होने वाली ‘Run For Unity’ में शामिल होने का आग्रह किया।
‘वन्देमातरम्’ का 150वां वर्ष:
- पीएम मोदी ने ‘वन्देमातरम्’ को मां भारती के वात्सल्य का अनुभव कराने वाला और 140 करोड़ भारतीयों को एकता की ऊर्जा से भरने वाला उद्घोष बताया।
- उन्होंने जानकारी दी कि 7 नवंबर को हम ‘वन्देमातरम्’ के 150वें वर्ष के उत्सव में प्रवेश करने वाले हैं।
- इसकी रचना 150 वर्ष पूर्व हुई थी और इसे पहली बार 1896 में गुरुदेव रवीन्द्रनाथ टैगोर ने गाया था।
यह भी पढ़ेंः छठ का दूसरा दिन खरना आज: शुरू होगा 36 घंटे का निर्जला व्रत
छत्तीसगढ़ का ‘Garbage Cafe’:
- पीएम मोदी ने छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में शहर से प्लास्टिक कचरा साफ करने की अनोखी पहल ‘Garbage Cafe’ का भी जिक्र किया।
- ये ऐसे कैफे हैं, जहां प्लास्टिक कचरा लेकर जाने पर भरपेट खाना खिलाया जाता है।
- कोई व्यक्ति एक किलो प्लास्टिक लेकर जाए तो उसे दोपहर या रात का खाना मिलता है, और आधा किलो प्लास्टिक पर नाश्ता दिया जाता है।



