स्वतंत्रता दिवस: हर दिल में देशभक्ति, हर हाथ में तिरंगा

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फहराया तिरंगा।

Share This Article:

नई दिल्ली : आजादी के अमृत महोत्सव के तहत देशभर में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान जोश और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बुधवार को दिल्ली स्थित अपने आवास पर पत्नी सोनल शाह के साथ तिरंगा फहराया। इस असवर पर उन्होंने कहा आज हर घर तिरंगा अभियान के तहत मैंने अपने आवास पर तिरंगा फहराया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में शुरू हुआ यह अभियान आज एक जनआंदोलन बन चुका है, जो राष्ट्र को एकता के सूत्र में पिरोता है और देशभक्ति की भावना को मजबूत करता है। यह दर्शाता है कि 140 करोड़ देशवासी उस स्वतंत्र भारत को विकसित और सर्वश्रेष्ठ बनाने के लिए संकल्पित हैं, जिसका सपना असंख्य स्वतंत्रता सेनासेनानियों ने अपने त्याग, तप और समर्पण से देखा था।

आजादी के अमृत महोत्सव के तहत ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत उत्तराखंडके मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यना ने लखनऊ में अपने आवास पर तिरंगा फहराया। इसके अलावा गुजरात के मुख्मुमंत्री भूपेंद्र पटेल और ने गांधी नगर स्थित आवास पर राष्ट्रीयध्वज फहरा। वहीं जम्मू-कश्मीर के डोडा में जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस से पहले ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत 1 लाख राष्ट्रीय ध्वज वितरित किए।

उधर राष्ट्रीय राजधानी में दिल्ली सरकार के शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जनकपुरी विधानसभा के सी-1 ब्लॉक् से डाबड़ी चौक तक ‘तिरंगा यात्रा’ में हाथ में तिरंगा लेकर यात्रा का नेतृत्व किया। इस यात्रा में पश्चिमी दिल्ली की सांसद कमलजीत शहरावत के साथ जनकपुरी एवं आसपास की कॉलोनियों के निवासी, विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक, धार्मिक व व्यापारिक संगठन, आरडब्ल्यूए के पदाधिकारी और कई स्कूलों के बच्चों ने तिरंगा लेकर उत्साहपूर्वक भाग लिया। यात्रा में बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया और पूरे क्षेत्र में देशभक्ति एवं एकता का संदेश गूंजता रहा।

सूद यात्रा में शामिल बच्चों को अपने बचपन की स्वतंत्रता दिवस की यादों को साझा करते हुए कहा कि 15 अगस्त का दिन केवल झंडा फहराने और पतंग उड़ाने का दिन नहीं, बल्कि देश के लिए कुछ सार्थक करने का अवसर है। उन्होंने देसी उत्पादों के प्रयोग पर जोर देते हुए लोगों से अनुरोध किया कि वह पतंग उड़ाते समय चाइनीज़ मांझा का प्रयोग न करें, बल्कि देशी मांझा और तिरंगी पतंग से आसमान को सजाएं। यह भी अपने देश के लिए कुछ सार्थक करने का उदाहरण बनेगा।

सूद ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस के नारे “तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा” को याद करते हुए कहा कि आज देश को खून नहीं, बल्कि देश के लिए कुछ कर गुजरने का जुनून, अच्छे संस्कार और समाज के लिए योगदान की आवश्यकता है।

इसको भी पढ़ें: Independence Day: शहीदों की याद में युवाओं की देश भक्ति दौड़

कारगिल के शहीदों को याद करते हुए सूद ने कहा की देश के प्रति जैसा समर्पित जीवन उन रणबांकुर युवाओं ने जिया वह हम सबके लिए प्रेरणास्रोत है। मात्र 20- से 25 साल के युवाओं ने देश के लिए जो बलिदान दिया वह अदभुत है।

सूद ने यह भी कहा की सबको सीमा पर जाने की जरूरत नहीं है। हम में से हर व्यक्ति को बॉर्डर पर जाकर दुश्मन का सामना नहीं करना बल्कि देश हित में ऐसे काम करने है जिनसे आने वाली पीढ़ियां हमे सदियों तक याद रख सकें।

Utsav Yadav

utsavyadav7080@gmail.com http://www.newgindia.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.