नई दिल्ली: ब्रिटेन की 9 यूनिवर्सिटीज भारत में अपना कैंपस खोलेगी। ब्रिटिश पीएम कीर स्टार्मर ने प्रधानमंत्री मोदी के साथ हुए मीटिंग में ये ऐलान किया। मुंबई में गुरुवार को हुई बैठक में ट्रेड एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर किए गए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मीटिंग के बाद कहा,’ इस समझौते से दोनों देशों के बीच आयात आसान हो जाएगा, कारोबार बढ़ेगा और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर खुलेंगे। ‘
भारत में उच्च शिक्षा की डिमांड
वहीं ब्रिटिश पीएम ने उन्होंने कहा, “अच्छी गुणवत्ता वाली उच्च शिक्षा की भारी मांग है। इसलिए, मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि और अधिक ब्रिटिश विश्वविद्यालय भारत में अपने परिसर स्थापित करेंगे, जिससे ब्रिटेन में अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा आएगी।”उन्होंने आगे कहा, “भारत का लक्ष्य 2028 तक दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनना है। मोदी का विज़न इसे 2047 तक पूरी तरह से विकसित देश बनाना है। जब से मैं यहां आया हूं, मैंने जो कुछ भी देखा है, उससे साबित होता है कि हम सफलता की राह पर हैं।”
स्टारमर ने कहा, “हम इस यात्रा में भागीदार बनना चाहते हैं। इसीलिए मैं इस हफ़्ते रिकॉर्ड 126 ब्रिटिश व्यवसायों को अपने साथ भारत लाया हूं।”
प्रधानमंत्री स्टार्मर के साथ शिक्षा क्षेत्र का अब तक का सबसे बड़ा और प्रभावशाली प्रतिनिधिमंडल आया है।
— PMO India (@PMOIndia) October 9, 2025
यह बहुत खुशी की बात है कि अब UK की नौ universities भारत में campuses खोलने जा रही हैं।
Southampton University के Gurugram campus का हाल ही में उद्घाटन हुआ है और छात्रों का पहला…
मोदी ने किया स्वागत
इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा- प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर की पहली भारत यात्रा पर आज उनका यहाँ मुंबई में, स्वागत करते हुए मुझे बहुत प्रसन्नता हो रही है।स्टार्मर के नेतृत्व में, भारत और UK के रिश्तों में उल्लेखनीय प्रगति हुई है। इस साल जुलाई में मेरी UK यात्रा के दौरान हमने ऐतिहासिक व्यापक आर्थिक और व्यापर समझौते (CETA) पर सहमति बनाई। इस समझौते से- दोनों देशों के इम्पोर्ट कोस्ट में कमी आएगी, युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर बनेंगे, व्यापार बढ़ेगा, और इसका लाभ हमारे उद्योग तथा उपभोक्ता, दोनों को ही मिलेगा।
ये भी पढ़ें-‘CSR से सशक्त होगा जनजातीय भारत’, IICA सम्मेलन में गूंजा नया मंत्र
मोदी ने जताई खुशी
प्रधानमंत्री स्टार्मर के साथ अब तक का सबसे बड़ा और प्रभावशाली शिक्षा प्रतिनिधिमंडल आया है। यह उत्साहजनक है कि नौ ब्रिटिश विश्वविद्यालय अब भारत में अपने परिसर खोल रहे हैं। साउथेम्प्टन विश्वविद्यालय के गुरुग्राम परिसर का हाल ही में उद्घाटन हुआ है और छात्रों का पहला समूह पहले ही नामांकन करा चुका है।



