NCRB रिपोर्ट 2023: देश में बढ़ा क्राइम, यूपी फर्स्ट

नेशनल क्राइम रिकॉर्ड्स ब्यूरो यानी NCRB ने मंगलवार को 2023 में हुए अपराधों की लिस्ट जारी की। रिपोर्ट के अनुसार देश में 2022 की तुलना में 2023 में दर्ज अपराध 7.2% ज्यादा हैं।

Share This Article:

नई दिल्ली। नेशनल क्राइम रिकॉर्ड्स ब्यूरो यानी NCRB ने मंगलवार को 2023 में हुए अपराधों की लिस्ट जारी की। रिपोर्ट के अनुसार देश में 2022 की तुलना में 2023 में दर्ज अपराध 7.2% ज्यादा हैं। 2023 में कुल 62 लाख 41 हजार 569 अपराध के केस दर्ज हुए। महिलाओं के खिलाफ 4.48 लाख अपराध दर्ज किए गए, जो 10 साल में सबसे ज्यादा है। दुष्कर्म के मामलों में राजस्थान तो हत्या में उत्तर प्रदेश नंबर 1 रहा।

यूपी-बिहार फर्स्ट

राजस्थान में दुष्कर्म के 5,078 केस आए जबकि यूपी में हत्या के 3,206 मामले सामने आये। रिपोर्ट के मुताबिक हत्या और अपहरण के मामले में सबसे आगे यूपी और बिहार है। सड़क दुर्घटनाओं में भी यूपी सबसे ऊपर है। ये आंकड़े राज्य में बढ़ती ट्रैफिक और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है।

हत्या-अपहरण मामले में टॉप राज्य-

  • उत्तर प्रदेश- 3206 हत्या, 16663 अपहरण मामले
  • बिहार- 2862 हत्या, 14371 अपहरण मामले
  • महाराष्ट्र- 2208 हत्या, 13106 अपहरण मामले
  • मध्य प्रदेश- 1832 हत्या, 11768 अपहरण मामले
  • राजस्थान-1804, 9882 अपहरण मामले

साइबर क्राइम में बढ़ोतरी

देश में साइबर क्राइम मामले में 31 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। टोटल 86,420 केस दर्ज किये गए हैं। साइबर क्राइम के सबसे अधिक मामले यूपी से और सबसे कम सिक्किम से आए हैं। बच्चों के खिलाफ यौन अपराध भी तेजी से बढ़ रहे हैं। बच्चों के खिलाफ हिंसा की दर 39.9 प्रति एक लाख बाल जनसंख्या रही, जो कि पहले कम थी। इसमें ज्यादातर अपराधी जान पहचान के ही थे।

महिलाओं के खिलाफ अपराध में ये 5 राज्य अव्वल-

  • यूपी- 66381 केस
  • महाराष्ट्र- 47101 केस
  • राजस्थान- 45450 केस
  • पश्चिम बंगाल-34691 केस
  • मध्य प्रदेश-32,342 केस

चोरी में नंबर वन महाराष्ट्र

ट्रेन में यात्रियों के साथ चोरी में महाराष्ट्र सबसे आगे है। सबसे अधिक नकली नोट के मामले राजधानी दिल्ली में दर्ज हुए हैं। किसानों की आत्महत्या मामले में महाराष्ट्र नंबर वन है। 2023 में खेती से जुड़े 10,700 से अधिक लोगों ने आत्महत्या की, इसमें महाराष्ट्र की हिस्सेदारी सर्वाधिक 38.5% रही। ऑनलाइन धोखे के मामले में भी महाराष्ट्र पहले नंबर पर है। 2023 में दुष्कर्म के 29,670 मामले दर्ज हुए हैं, जिसमें सबसे अधिक राजस्थान से 5,078 केस सामने आये हैं।

Pooja Thakur

pt37557@gmail.com

मीडिया की दुनिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय। वर्तमान में Newg India में बतौर कंटेंट राइटर और मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर काम कर रही हूं, जहां हर कहानी को एक नए नजरिए से पेश करने की कोशिश करती हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.