राष्ट्रपति ने दिव्यांगजन सशक्तिकरण पुरस्कार वितरित किए

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस पर 2025 के राष्ट्रीय पुरस्कार बांटे और कहा कि दिव्यांगजनों को दया नहीं, बराबरी का हक चाहिए। उन्होंने समाज से अपील की कि हर नागरिक उन्हें अपने साथ जोड़कर चले।

Share This Article:

नई दिल्ली। दिल्ली में 3 दिसंबर 2025 को अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने देश भर से चुने गए दिव्यांगजनों, संस्थाओं और उनके साथ काम करने वाले लोगों को राष्ट्रीय दिव्यांगजन सशक्तिकरण पुरस्कार दिए। कार्यक्रम में दिव्यांग बच्चों ने गीत-संगीत और नृत्य भी पेश किए।

“दिव्यांगों को दया नहीं, बराबरी का हक चाहिए”

राष्ट्रपति ने कहा, दिव्यांगजन किसी की दया के पात्र नहीं हैं। वे बराबरी के हकदार हैं। समाज तभी विकसित कहलाएगा जब उसमें हर दिव्यांग की पूरी भागीदारी होगी। उन्होंने इस साल की थीम ‘सामाजिक प्रगति के लिए दिव्यांगता-समावेशी समाज’ को बहुत प्रगतिशील बताया।

“दिव्यांगजन” शब्द ही सम्मान की मिसाल

राष्ट्रपति ने याद दिलाया कि 2015 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने “विकलांग” की जगह “दिव्यांगजन” शब्द चलाया था, ताकि इनके प्रति समाज में विशेष सम्मान पैदा हो। उन्होंने खुशी जताई कि अब देश कल्याण की बजाय अधिकार और सम्मान पर आधारित नीतियां बना रहा है।

सरकार कर रही है बड़ा काम

राष्ट्रपति ने बताया कि सरकार ने दिव्यांगजनों के लिए कई राष्ट्रीय संस्थान बनाए हैं। इसमें सांकेतिक भाषा प्रशिक्षण केंद्र, मानसिक स्वास्थ्य पुनर्वास केंद्र, खेल प्रशिक्षण केंद्र शामिल है। इसी के साथ लाखों लोगों को नया UDID कार्ड (विशिष्ट दिव्यांग पहचान पत्र) मिल चुका है, जिससे उन्हें ट्रेन, बस, नौकरी और सरकारी योजनाओं में आसानी से लाभ मिल रहा है।

यह भी पढ़ेंः छात्रों में बढ़ते तनाव पर ‘सुप्रीम’ एक्शन, देशभर में सर्वे शुरू

समाज से भी अपील

राष्ट्रपति ने कहा कि सरकार अकेले सब कुछ नहीं कर सकती। हर नागरिक को अपने घर, मोहल्ले, स्कूल-दफ्तर में दिव्यांग भाई-बहनों को साथ लेकर चलना होगा। उनकी गरिमा और आत्म-सम्मान हम सबकी जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी से संकल्प लेने को कहा कि हम अपने हर काम में दिव्यांगजनों को शामिल करेंगे, ताकि भारत सचमुच विकसित और समावेशी राष्ट्र बने। कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रपति ने सभी विजेताओं को बधाई दी और कहा, आप सब हमारे लिए प्रेरणा हैं। आपने दिखाया कि इरादा हो तो कोई बाधा बड़ी नहीं होती।

Sandeep Kumar

sandeepx4a@gmail.com

संदीप कुमार एक अनुभवी वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्हें समाचार जगत में 14 साल से ज्यादा काम किया है। इन्हें गहन शोध, सटीक रिपोर्टिंग और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए जाना जाता है। उन्होंने ETV Bharat, Hyderabad में साढ़े पाँच वर्षों तक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और राष्ट्रीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक कई अहम खबरों को प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत किया। इसके साथ ही उन्होंने Network 10, TOTAL News, MH1 समेत कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अपनी पत्रकारिता का कौशल साबित किया। राजनीति, राष्ट्रीय सुरक्षा, समाज और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों पर पकड़ मजबूत है। इस समय newG india में कार्यरत हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.