मराठा मिलिट्री लैंडस्केप UNESCO की विश्व धरोहर सूची में शामिल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मराठा मिलिट्री लैंडस्केप को यूनेस्को विश्व धरोहर सूची में शामिल किए जाने पर खुशी जाहिर की है। पीएम ने कहा कि इसमें 12 किले शामिल हैं- 11 महाराष्ट्र में और एक तमिलनाडु में स्थित है।

Share This Article:

नई दिल्ली:  भारत के मराठा मिलिट्री लैंडस्केप को UNESCO की विश्व धरोहर सूची में शामिल किए जाने के लिए नामांकित किया गया है। यह लैंडस्केप मराठा शासकों द्वारा परिकल्पित किया गया था। यह फैसला पेरिस में चल रहे विश्व धरोहर समिति के 47वें सत्र में लिया गया।
संयुक्त राष्ट्र निकाय ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए ऐलान किया है। यूनेस्को ने कहा, यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में नए इंक्रिप्शन के तौर पर भारत का मराठा सैन्य परिदृश्य शामिल किया गया है।
इस लिस्ट में महाराष्ट्र के साल्हेर, राजगढ़, प्रतापगढ़, सुवर्णदुर्ग, शिवनेरी, लोहागढ़, खंडेरी, सिंधुदुर्ग रायगढ़, पन्हाला और विजय दुर्ग भी शामिल हैं। तमिलनाडु में स्थित जिंजी किला भी इस लिस्ट का हिस्सा है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के मराठा सैन्य परिदृश्यों को प्रतिष्ठित यूनेस्को विश्व धरोहर सूची में शामिल किए जाने पर गर्व और खुशी व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि अंकित धरोहर में 12 भव्य किले शामिल हैं जिनमें 11 महाराष्ट्र में और 1 तमिलनाडु में स्थित है। प्रधानमंत्री ने मराठा साम्राज्य के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा, जब हम गौरवशाली मराठा साम्राज्य की बात करते हैं, तो हम इसे सुशासन, सैन्य शक्ति, सांस्कृतिक गौरव और सामाजिक कल्याण पर जोर के साथ जोड़ते हैं। ये महान शासक हमें किसी भी अन्याय के आगे झुकने से मना करने के लिए प्रेरित करते हैं।


उन्होंने नागरिकों से मराठा साम्राज्य के समृद्ध इतिहास के बारे में जानने के लिए इन किलों का भ्रमण करने का आग्रह किया। प्रधानमंत्री ने वर्ष 2014 में रायगढ़ किले की अपनी यात्रा की यादें साझा की और एक तस्वीर भी साझा की जिसमें उन्होंने छत्रपति शिवाजी महाराज को श्रद्धांजलि अर्पित की।
प्रधानमंत्री ने उक्त सम्मान के बारे में यूनेस्को की एक पोस्ट का उत्तर देते हुए कहा हर भारतीय इस सम्मान से उत्साहित है। जब हम गौरवशाली मराठा साम्राज्य की बात करते हैं, तो हम इसे सुशासन, सैन्य शक्ति, सांस्कृतिक गौरव और सामाजिक कल्याण पर जोर से जोड़ते हैं। ये  महान शासक किसी भी अन्याय के आगे न झुकने के अपने साहस से हमें प्रेरित करते हैं। मैं सभी से इन किलों को देखने और मराठा साम्राज्य के समृद्ध इतिहास के बारे में जानने का आह्वान करता हूं।  यहां वर्ष 2014 में रायगढ़ किले की मेरी यात्रा की तस्वीरें हैं। छत्रपति शिवाजी महाराज को नमन करने का अवसर मिला। उस यात्रा को मैं हमेशा संजो कर रखूंगा।

NewG Network

contact@newgindia.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.