नई दिल्ली: महाराष्ट्र के राज्यपाल चन्द्रपुरम पोनुस्वामी राधाकृष्णन (C. P. Radhakrishnan)एनडीए का उम्मीदवार घोषित किया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ कई नेताओं की बैठक में इस पर सहमति बनी। राधाकृष्णन ने झारखंड और तेलंगाना में भी राज्यपाल के रूप में कार्य किया है। उनका राजनीतिक अनुभव 40 साल का है। वह दो बार लोकसभा सांसद रह चुके हैं और तमिलनाडु में भाजपा के अध्यक्ष भी रह चुके है।
नई दिल्ली में संसदीय बोर्ड की बैठक के बाद भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सीपी राधाकृष्णन की उम्मीदवारी की घोषणा की। भाजपा अध्यक्ष ने बताया कि राधाकृष्णन अभी महाराष्ट्र के राज्यपाल हैं। इससे पहले वह झारखंड के भी राज्यपाल रह चुके हैं। तेलगाना के गर्वनर का भी चार्ज इनके पास रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि इनके पास 40 साल के राजनैतिक जीवन का अनुभव है। वह दो बार लोकसभा के सांसद भी रहे हैं।
सीपी राधाकृष्णन का कैसे किया गया चयन
पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के इस्तीफे के बाद से देश के अगले उपराष्ट्रपति पद के लिए योग्य उम्मीदवार की तलाश चल रही थी। धनखड़ के अंतिम समय में सरकार के साथ उनकी तल्खी को लेकर यह तय हो गया था कि इस बार बीजेपी और आरएसएस की विचारधारा को मानने वाले किसी नेता को उम्मीदवार चुना जाएगा।
परिवार के साथ सिद्धिविनायक मंदिर में सीपी राधाकृष्णन
7 अगस्त को एनडीए के सभी फ्लोर लीडर की बैठक में इस बात का फैसला लिया गया था कि उपराष्ट्रपति के उम्मीदवार का चयन पीएम मोदी और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा करेंगे। जिसके बाद भाजपा आलाकमान ने उम्मीदवार की तलाश शुरू की। रविवार को दिल्ली में करीब 2 घंटे तक चली पार्लियामेंट्री बोर्ड की बैठक में उनके नाम पर सहमति बनी। अब 21 अगस्त को सीपी राधाकृष्णन उपराष्ट्रपति पद के लिए नामांकन करेंगे।
पीएम मोदी ने दी बधाई
सीपी राधाकृष्णन को उपराष्ट्रपति का उम्मीदवार चुने जाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें बधाई दी है। पीएम मोदी ने एक्स पर बधाई देते हुए लिखा कि अपने लंबे सार्वजनिक जीवन में सी.पी. राधाकृष्णन ने अपनी लगन, विनम्रता और बुद्धिमत्ता से अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। विभिन्न पदों पर रहते हुए, उन्होंने हमेशा सामुदायिक सेवा और वंचितों के सशक्तिकरण पर ध्यान केंद्रित किया है। उन्होंने तमिलनाडु में जमीनी स्तर पर व्यापक कार्य किया है। मुझे खुशी है कि एनडीए परिवार ने उन्हें हमारे गठबंधन के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के रूप में नामित करने का निर्णय लिया है।
In his long years in public life, Thiru CP Radhakrishnan Ji has distinguished himself with his dedication, humility and intellect. During the various positions he has held, he has always focused on community service and empowering the marginalised. He has done extensive work at… pic.twitter.com/WrbKl4LB9S
— Narendra Modi (@narendramodi) August 17, 2025



