सीपीसी में इंडियन डेलिगेशन को लीड करेंगे लोकसभा अध्यक्ष

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने भारतीय संसदीय डेलिगेशन को लीड करेंगे। इस बारे में उन्होंने विभिन्न मंत्रालयों की ब्रीफ्रिंग की।

Share This Article:

नई दिल्ली: राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन (सीपीसी) में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला भारतीय संसदीय डेलिगेशन को लीड करेंगे। यह सभा अक्टूबर में पांच से 12 अक्तूबर के बीच बारबाडोस से ब्रिजटाउन में होगी। इस संबंध में लोकसभा अध्यक्ष की अध्यक्षता में विभिन्न मंत्रालयों की ब्रीफिंग बैठक हुई। इसमें भारत के विधायी निकायों के पीठासीन अधिकारियों को सम्मेलन के विभिन्न कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी गई।

कॉमनवेल्थ:  ग्लोबल पार्टनर पर करेंगे संबोधित 

लोक सभा अध्यक्ष और राज्य सभा के उपसभापति हरिवंश के अलावा, भारत के राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के विधानमंडलों के पीठासीन अधिकारी और सचिव राष्ट्रमंडल संसदीय संघ (सीपीए) भारत क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करेंगे। 68वीं राष्ट्रमंडल संसदीय संघ की आम सभा को  बिरला ‘राष्ट्रमंडल:  ग्लोबल पार्टनर’ विषय पर संबोधित करेंगे।

कई वर्कशॉप में भाग लेगा डेलिगेशन

इस दौरान भारतीय डेलिगेशन कई वर्कशॉप में हिस्सा लेगा। इसमें अलग-अलग विषयों पर चर्चा होगी। 

  • लोकतंत्र के समर्थन के लिए अपनी संस्थाओं को सुदृढ़ करना।
  • प्रौद्योगिकी का उपयोग :  डिजिटल परिवर्तन के माध्यम से लोकतंत्र का संवर्धन करना और डिजिटल विभाजन का सामना करना। 
  • सीएचओजीएम 2026 पर एक नज़र: महिलाओं और सुलभता की दृष्टि से मानवीय पहलू का समर्थन करना 
  • जलवायु परिवर्तन और वैश्विक स्वास्थ्य पर इसका खतरा – स्थायी समाधान खोजना
  • लोकतंत्र में विश्वास बढ़ाना और पारदर्शिता लाना : संसदों और चुनावों में वित्तीय पारदर्शिता 
  • राष्ट्रीय संसद बनाम प्रांतीय, प्रादेशिक और हस्तांतरित विधानमण्डल : शक्तियों के पृथक्करण की रक्षा और संरक्षण 
  • सुशासन, बहुपक्षवाद और अंतर्राष्ट्रीय संबंधों में राष्ट्रमंडल की भूमिका 
  • युवाओं को स्वतंत्र बनाने पर होगा मंथन 

एक युवा गोलमेज सम्मेलन भी होगा। इसका विषय है -सुरक्षित और स्वतंत्र रहकर उन्नति करना : गैंग वॉयलेन्स से लेकर साइबर-बुलिंग तक की आधुनिक चुनौतियों पर विजय पाने के लिए युवाओं को सशक्त बनाना । इस सम्मलेन में विशेषज्ञ विषय पर विचार रखेंगे और मंथन भी होगा। 

क्या है सीपीसी

कॉमनवेल्थ संसदीय सम्मेलन (CPC), कॉमनवेल्थ संसदीय संघ (CPA) का वार्षिक सम्मेलन है। यह कॉमनवेल्थ संसद सदस्यों की सबसे बड़ी वार्षिक सभा है, जिसमें वे वैश्विक संसदीय और राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा करने के लिए एकत्र होते हैं। हर वर्ष यह सम्मेलन कॉमनवेल्थ की किसी अलग संसद द्वारा आयोजित किया जाता है। सम्मेलन की अवधि में कई तत्व शामिल होते हैं, जैसे:

  • जनरल असेंबली – सीपीए की सर्वोच्च प्राधिकरण, जो प्रत्येक सीपीए शाखा के प्रतिनिधियों से गठित होती है।
  • कार्यकारी समिति की बैठकें
  • सीपीए स्मॉल ब्रांचेज कॉन्फ्रेंस
  • कॉमनवेल्थ महिला संसद सदस्य (CWP) सम्मेलन या संबंधित बैठकें
  • कॉमनवेल्थ विकलांग संसद सदस्य नेटवर्क (CPwD) के क्षेत्रीय चैम्पियनों की बैठक
  • संसदीय लिपिकों और अधिकारियों की बैठकें (सोसाइटी ऑफ क्लर्क्स-एट-द-टेबल – SOCATT)
  • सांसदों और संसदीय कर्मचारियों के लिए शिक्षण और विकास कार्यशालाएं

NewG Network

contact@newgindia.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.