नई दिल्ली। साल 2025 के लिए टीम इंडिया की आखिरी टेस्ट सीरीज शुरू हो गई है। भारतीय टीम साउथ अफ्रीका के खिलाफ 19 दिसंबर तक टी-20 में आखिरी सीरीज खेलगी। 2025 में विराट कोहली वनडे के टॉप स्कोरर रहे। शानदार खेल का परिचय देते हुए कोहली ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में प्लेयर ऑफ द सीरीज भी अपने नाम किया।
वनडे में कोहली का जलवा
विराट कोहली ने 2025 में 651 रन बनाये। उन्होंने कुल 13 मैच खेले। इसमें 4 अर्धशतक और 3 शतक लगाए। उनका बेस्ट 135 रहा। कोहली के बाद दूसरे नंबर पर रोहित शर्मा रहे। रोहित ने 650 रन बनाएं। 14 मैच खेलते हुए उन्होंने 4 अर्धशतक और 2 शतक लगाए। कोहली और रोहित के बाद श्रेयस अय्यर ने 496, शुभमन गिल ने 490 और केएल राहुल ने 367 रन बनायें।
गिल बने 2025 के किंग
वहीं तीनों फॉर्मेट टेस्ट-वनडे और टी-20 मिलाकर सबसे ज्यादा रन शुभमन गिल ने बनाए हैं। शुभमन ने 32 मैच खेलते हुए 1732 रन बनाए। इसमें उन्होंने 7 शतक और 3 अर्धशतक लगाया। साल 2025 शुभमन गिल के नाम रहा। इस साल गिल के बाद सबसे ज्यादा स्कोर वेस्टइंडीज के शाई होप ने बनाए हैं। शाई होप का तीनों फॉर्मेट मिलाकर टोटल स्कोर 1701 रन हैं। अभी शेप को न्यूजीलैंड के खिलाफ 2 मैच खेलने हैं, जबकि गिल 5 टी-20 खेलेंगे। दोनों के बीच नंबर वन बनने की जंग रहेगी।



