भारत का सबसे अमीर रेलवे स्टेशन… हर साल कमाता है हजारों करोड़, जानें कौन-सा है!

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन भारत का सबसे धनी स्टेशन है, जो सालाना करीब 1,000 करोड़ रुपये कमाता है। यह अपनी सुविधाओं और 4.5-5 लाख दैनिक यात्रियों के साथ देश का प्रमुख ट्रांजिट हब है।

Share This Article:

नई दिल्ली: भारतीय रेलवे, जिसे देश की जीवन रेखा कहा जाता है। यह दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा रेल नेटवर्क है और एशिया में दूसरे स्थान पर है। 1853 में शुरू हुआ इसका सफर आज विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। हर दिन लाखों यात्री रेलवे के जरिए अपनी मंजिल तक पहुंचते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत का सबसे धनी रेलवे स्टेशन कौन-सा है? आइए, इसके बारे में जानते हैं।

भारत में रेलवे स्टेशनों की संख्या
भारतीय रेलवे में करीब 8,000 स्टेशन है, जहां रोजाना 13,000 से ज्यादा यात्री ट्रेनें चलती हैं। इन ट्रेनों में हर दिन लगभग 2.5 करोड़ लोग सफर करते हैं। रेलवे के पास 13,000 से अधिक इलेक्ट्रिक और डीजल इंजन हैं, साथ ही 90,000 कोच हैं, जिनमें 23,000 एसी कोच और बाकी सामान्य और गैर-एसी कोच शामिल हैं। इसके अलावा, 45 कार्यशालाएं हैं जहां कोच और इंजनों की मरम्मत होती है।

सबसे अमीर रेलवे स्टेशन
भारत में कई रेलवे स्टेशन अपनी भव्य संरचना और आय के लिए प्रसिद्ध हैं, लेकिन नई दिल्ली रेलवे स्टेशन सबसे ज्यादा कमाई करने वाला स्टेशन है। इसे देश का सबसे धनी रेलवे स्टेशन भी कहा जाता है। यह उत्तरी रेलवे जोन का हिस्सा है और दिल्ली का एक प्रमुख स्टेशन है।

यात्री और ट्रेनों की संख्या
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से हर दिन करीब 4.5 से 5 लाख यात्री सफर करते हैं। यहां से लगभग 400 ट्रेनें देश के अलग-अलग हिस्सों के लिए चलती हैं। यह स्टेशन अपनी व्यस्तता और कनेक्टिविटी के लिए जाना जाता है।

कितनी है कमाई?
रेल मंत्रालय के अनुसार, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन ने भारी यात्री संख्या के कारण एक साल में लगभग 1,000 करोड़ रुपये की कमाई की है। यह आंकड़ा इसे भारत का सबसे अधिक मुनाफा कमाने वाला स्टेशन बनाता है।

स्टेशन की खासियत
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन अपनी सुविधाओं के लिए भी मशहूर है। यहां मुफ्त वाई-फाई, एस्केलेटर, एसी वेटिंग लाउंज और कैफेटेरिया जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं। सरकार इसे और बेहतर बनाने की योजना पर काम कर रही है ताकि इसे एक बड़े ट्रांजिट हब में बदला जा सके। इसके लिए बड़े निवेश की योजनाएं भी बन रही हैं।

कब बना यह स्टेशन?
1956 में नई दिल्ली रेलवे स्टेशन का निर्माण हुआ था। इसे ब्रिटिश काल 1864 में बने पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन के विकल्प के रूप में बनाया गया था। यह स्टेशन पहाड़गंज और अजमेरी गेट के नजदीक है, जिससे इसे आसानी से पहुंचा जा सकता है। देश के कई हिस्सों के लिए प्रमुख ट्रेनें यहीं से चलती है, जिसने इसे दिल्ली के सबसे महत्वपूर्ण स्टेशनों में से एक बना दिया है।

NewG Network

contact@newgindia.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.