नई दिल्ली । भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए एक बड़ा और महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। अब तक केवल एसी कोचों में उपलब्ध बेडरोल सुविधा, जिसमें चादर, तकिया, कंबल और हैंड टॉवल शामिल होता है, अब स्लीपर क्लास यात्रियों को भी मिलने जा रही है। दक्षिण रेलवे के चेन्नई डिविजन ने बताया है कि 1 जनवरी, 2026 से स्लीपर क्लास में सफर करने वाले यात्रियों को साफ-सुथरी और सैनिटाइज्ड चादर व तकिये की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
यह सुविधा टिकट में शामिल नहीं होगी, बल्कि पेड सर्विस के रूप में मिलेगी। यानी जिन यात्रियों को जरूरत होगी, वे निर्धारित शुल्क देकर कोच अटेंडेंट से चादर और तकिया ले सकेंगे। भारत में ऐसा पहली बार होगा जब स्लीपर क्लास के यात्रियों को भी बेडरोल जैसी सुविधा मिल पाएगी।
Chennai Division Launches Sanitized Bedrolls from 1st Jan 2026
— DRM Chennai (@DrmChennai) November 28, 2025
Chennai Division, Southern Railway, is introducing a first-of-its-kind service to enhance comfort and hygiene for Sleeper Class passengers.
Travellers can request sanitized, bedrolls on an On-Demand – On-Payment basis pic.twitter.com/3rH7hqBLwZ
स्लीपर क्लास में चादर और तकिये के लिए शुल्क
दक्षिण रेलवे के अनुसार, एक चादर, एक तकिया और एक तकिये का कवर लेने पर 50 रुपये का शुल्क देना होगा। यदि यात्री केवल चादर लेना चाहता है, तो उसे 20 रुपये देने होंगे। वहीं सिर्फ कवर के साथ तकिया चाहिए तो 30 रुपये देने होंगे। यह सुविधा शुरुआती चरण में सीमित ट्रेनों में ही उपलब्ध होगी।
यह भी पढ़ेंः भारत वैश्विक नेतृत्व की ओर अग्रसर: उपराष्ट्रपति
किन ट्रेनों में सुविधा मिलेगी
चेन्नई डिविजन ने इस सुविधा को फिलहाल 10 ट्रेनों में शुरू करने का फैसला लिया है। ये ट्रेनें हैं:-
- ट्रेन नंबर 12671/12672 नीलगिरी सुपरफास्ट एक्सप्रेस
- ट्रेन नंबर 12685/12686 मैंगलोर सुपरफास्ट एक्सप्रेस
- ट्रेन नंबर 16179/16180 मन्नारगुड़ी एक्सप्रेस
- ट्रेन नंबर 20605/20606 तिरुचेंदुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस
- ट्रेन नंबर 22651/22652 पालघाट एक्सप्रेस
- ट्रेन नंबर 20681/20682 सिलंबु सुपरफास्ट एक्सप्रेस
- ट्रेन नंबर 22657/22658 तांबरम-नागरकोइल सुपरफास्ट एक्सप्रेस
- ट्रेन नंबर 12695/12696 त्रिवेंद्रम सुपरफास्ट एक्सप्रेस
- ट्रेन नंबर 22639/22640 अल्लेप्पी सुपरफास्ट एक्सप्रेस
- ट्रेन नंबर 16159/16160 मैंगलोर एक्सप्रेस



