दिल्ली में इंडियन पिकलबॉल लीग का आगाज

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इंडियन पिकलबॉल लीग का उद्घाटन किया। कहा, यह अनूठी पहल खेलों को नई दिशा देने वाला मंच प्रदान करेगा। लीग भारत के उभरते खेल इकोसिस्टम को सशक्त बनाएगी

Share This Article:

नई दिल्ली: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता आज इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में आयोजित इंडियन पिकलबॉल लीग (IPBL) के भव्य उद्घाटन समारोह में शामिल हुईं। यह अनूठी पहल देश में नए खेलों को बढ़ावा देने, युवाओं में खेल संस्कृति का विस्तार करने और खिलाड़ियों को बड़े मंच से जोड़ने का महत्वपूर्ण प्रयास है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘इंडियन पिकलबॉल लीग’ न सिर्फ एक प्रतियोगिता है, बल्कि यह भारत के उभरते खेल इकोसिस्टम को और अधिक गतिशील एवं सशक्त बनाएगी। उन्होंने इसे युवाओं के लिए बेहतर अवसर बताते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से नए प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को पहचान, प्रोत्साहन और प्रगति का मार्ग मिलता है।

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने खेलों को भारत की नई राष्ट्रीय संस्कृति और युवा ऊर्जा का प्रतीक बना दिया है। उनके सतत मार्गदर्शन और प्रोत्साहन ने देश में खेलों के प्रति अभूतपूर्व उत्साह, भागीदारी और प्रतिबद्धता को जन्म दिया है, जिससे भारतीय स्पोर्ट्स इकोसिस्टम पहले से कहीं अधिक मजबूत और जीवंत हुआ है।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि भारत हमेशा से खेलों का देश रहा है और नए खेलों को अपनाने की परंपरा हमारी संस्कृति का हिस्सा है। टाइम्स ग्रुप द्वारा शुरू की गई इस लीग को हमारी सरकार दिल्ली के स्कूलों, खेल आयोजनों और युवा कार्यक्रमों में भी जोड़ेंगे, ताकि यह खेल सभी के लिए एक रोमांचक और लोकप्रिय खेल बन सके। मुख्यमंत्री ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।

क्या है पिकलबॉल !

पिकलबॉल एक पैडल खेल है जिसमें टेनिस, बैडमिंटन और पिंग-पोंग के तत्वों का मिश्रण होता है। इसे बैडमिंटन के आकार के कोर्ट पर एक प्लास्टिक की गेंद और ठोस पैडल (रैकेट के समान) के साथ खेला जाता है। यह एकल या युगल में खेला जाता है और इसका आविष्कार 1965 में अमेरिका में एक मनोरंजक खेल के रूप में हुआ था।

Sanjay Rai

sanjayrai.dj@gmail.com

संजय राय ने बीते 25 साल के प्रोफेशनल कैरियर में स्वास्थ्य, अपराध, शिक्षा, विकास समेत सभी बीट की कवरेज की है। दिल्ली सरकार, विधानसभा की कार्यवाही, भाजपा, कांग्रेस, आप सरीखे राजनीतिक दलों के साथ सामाजिक-सांस्कृतिक व आंदोलनात्मक गतिविधियों को भी कवर किया है। कई सत्रों में संसद की कार्यवाही पर भी कलम चलाई है। फिलवक्त NewG India में बतौर सीनियर स्पेशल काॅरेस्पोंडेंट अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं।

https://x.com/DjSanjayrai

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.