कृषि क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग पर भारत-दक्षिण अफ्रीका का जोर

कृषि के क्षेत्र में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने के लिए दोनों देशों के बीच बैठक हुई। इसमें दोनों पक्ष सहयोग के लिए राजी दिखे।

Share This Article:

नई दिल्ली: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच कृषि पर संयुक्त कार्य समूह (जेडब्ल्यूजी) की पांचवीं बैठक वर्चुअल माध्यम से हुई। इसकी सह-अध्यक्षता कृषि और किसान कल्याण विभाग के संयुक्त सचिव (स्वतंत्र प्रभार) अजीत कुमार साहू और दक्षिण अफ्रीका के अंतरराष्ट्रीय व्यापार संवर्धन विभाग के कार्यवाहक निदेशक तपसना मोलेपो ने की। दोनों पक्षों ने कृषि और संबद्ध क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग को और अधिक बढ़ाने की दिशा में इस बैठक को एक महत्वपूर्ण मील के पत्थर के रूप में रेखांकित किया।

भारत का पक्ष 

अजीत साहू ने कृषि और संबद्ध क्षेत्रों का अवलोकन प्रस्तुत किया। भारत की उल्लेखनीय कृषि उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कृषि क्षेत्र को मजबूत करने के लिए सरकार की ओर से शुरू की गई नई पहलों पर प्रकाश डाला। इनमें डिजिटल समाधानों का उपयोग, जलवायु-अनुकूल कृषि पद्धतियों को बढ़ावा देना। जोखिम न्यूनीकरण और सरकार की ऋण पहल शामिल हैं।

दक्षिण अफ्रीका का मत

थापसना मोलेपो ने कृषि क्षेत्र में दक्षिण अफ्रीका की प्रमुख प्राथमिकताओं का अवलोकन प्रस्तुत किया। भारत के साथ अपनी मूल्यवान साझेदारी को बढ़ाने के लिए अपने देश की दृढ़ प्रतिबद्धता की पुष्टि की। उन्होंने विस्तार सेवाओं क्षमता निर्माण और बीज जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने में दक्षिण अफ्रीका की गहरी रुचि को रेखांकित किया।

एआरसी और आईसीएआर के बीच संबंध होगा गहरा

चर्चा के दौरान दोनों पक्षों ने दक्षिण अफ्रीका की कृषि अनुसंधान परिषद (एआरसी) और भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) के बीच सहयोग को और गहरा करने के अवसरों पर विचार- विमर्श किया। बैठक में मुख्य रूप से ज्ञान का आदान-प्रदान, संयुक्त अनुसंधान पहल, क्षमता निर्माण और बाज़ार पहुंच के मुद्दों पर विशेष रूप से ध्यान केंद्रित किया गया। इस बैठक में कृषि एवं किसान कल्याण विभाग, भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, मत्स्य पालन विभाग, पशुपालन एवं डेयरी विभाग और विदेश मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हुए।

NewG Network

contact@newgindia.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.